Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Prashant Kishor Delhi Visit: दिल्ली में जनसुराज के समर्थकों से मिले प्रशांत किशोर, राष्ट्रीय राजधानी... Delhi Stray Dogs Report: जानिए दिल्ली में क्यों बढ़ रहे हैं कुत्तों के हमले, पुरुषों और बच्चों पर ज्... Sukhbir Khalifa FIR Noida: पर्थला फ्लाईओवर पर प्रदर्शन के दौरान हंगामा, रास्ता रोकने और सरकारी संपत्... Tilak Nagar Slap Case Update: PWD मंत्री परवेश वर्मा के खिलाफ 5 शिकायतें दर्ज, लेकिन अभी तक कोई FIR ... Weather Forecast Today: मौसम का रौद्र रूप, उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य भारत समेत इन राज्यों में बरसे... Ujjain Road Widening: सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के बीच शाही मस्जिद हटाने पर हंगामा, पुलिस ने संभाला ... Raipur News: फिफ्टी परसेंट से ज्यादा संघर्ष के बाद रितेश पाल बने डांस रियलिटी शो के चैंपियन, मां के ... Gold and Silver Price Today: आज सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव, जानिए क्या हैं आपके शहर के ताजा भ... देश की पहली LNG ट्रेन को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी: गुजरात को मिली ₹1,542 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्... Assam Politics News: आशुतोष रांका को असम पुलिस ने लिया हिरासत में, CJP का आरोप- 'सच्चाई सामने लाने स...

आकाशीय बिजली का कहर: यूपी के इन जिलों में 12 लोगों की दर्दनाक मौत…. कई गंभीर घायल

172

उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल सहित अन्य हिस्सों में तेज बारिश हुई तो वहीं, आकाशीय बिजली ने भी अलग-अलग जिलों में जमकर तबाही मचाई। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से उत्तर प्रदेश के कुशीनगर, गाजीपुर, देवरिया, गोंडा और अंबेडकर नगर में कई लोगों की जान चली गई। इसके अलावा मवेशियों पर भी आकाशीय बिजली का कहर टूटा और उनकी मौत की खबर है। आइए आपको बताते हैं कि यूपी के अलग-अलग जिलों में आकाशीय बिजली ने किस कदर कहर बरपाया।

कुशीनगर में आकाशीय बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में अलग-अलग जगहों पर आकाशीय बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई। कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के पचफेड़ा गांव में खेत में गई सुभावती देवी 50 वर्षीय, हसिबुन निशा 48 वर्ष, मंजू देवी 50 वर्ष की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। जबकि कप्तानगंज के विशुनपुरा गांव में छत पर खेल रहे 5 वर्षीय एक बच्चे पर आकाशीय बिजली गिरी और उसकी मौत हो गई। इसके अलावा घर वापस आ जा रहे 2 व्यक्तियों पर आकाशी बिजली गिर गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। जिलाधिकारी उमेश मिश्र ने बताया कि मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की सहायता राशि दी जा रही है। वहीं घायलों का इलाज किया जा रहा है।

देवरिया में आकाशीय बिजली के चपेट में आकर 3 की मौत
उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में आकाशीय बिजली की चपेट में आकर मारे गए 3 लोगों के परिजनों को 4-4 लाख की आर्थिक सहायता राशि जल्द ही दी जायेगी । जिला अधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि देवरिया जिले के तीन तहसील क्षेत्रों में तीनों लोगों की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई थी। उन्होंने बताया कि इस प्राकृतिक आपदा में रूद्रपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम हड़हा में पंकज यादव(17), बरहज तहसील क्षेत्र के ग्राम बारा दीक्षित के प्रहलाद सोनकर(16) और भाटपाररानी तहसील क्षेत्र के ग्राम कल्यानी के संदीप(20) की मौत हो गई थी। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन प्राकृतिक हादसे में मृत तीनों लोगों के परिवार को 4-4 लाख रूपए की सहायता राशि देने प्रक्रिया लगभग पूर्ण कर चुके हैं और जल्द ही सहायता राशि मृतकों के परिवार को सौंप दी जायेगी।

गाजीपुर में आकाशीय बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत
पूर्वी यूपी के गाजीपुर जिले में भी रविवार को आकाशीय बिजली ने जमकर कहर ढाया। जहां अलग-अलग इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 मवेशियों की भी जान चली गई। जिले के जमानियां तहसील के कसेरा पोखरा में अंजलि पुत्री लचीराम (13 साल) की मौत हो गई। वहीं, इसी तहसील के रोहुड़ा निवासी चंद्रमा पुत्र ब्रह्मदेव (55 साल) की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। इसके अलावा गाजीपुर की मोहम्मदाबाद तहसील के  कनुवान गांव के रहने वाली सावित्री पत्नी स्व. रामप्रवेश पासवान की मौत हो गई। वहीं खड़ैचा परगना वह तहसील जमानिया के निवासी श्रीमती रमन्ती देवी पत्नी सुभाष (35 साल) की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.