Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

मणिपुर और अंडमान सागर में लगे भूकंप के जबरदस्त झटके, रिक्टर स्केल पर 5.1 रही तीव्रता

40

मणिपुर में सोमवार देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इन झटकों की तीव्रता 5.1 मापी गई। भूकंप के झटकों के बाद लोग घरों से बाहर निकल आए। फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, इसका केंद्र राज्य के उखरूल से 66 किमी दूर था।

अंडमान सागर में भी आया भूकंप
इसके अलावा मंगलवार की सुबह तीन बजकर 39 मिनट पर अंडमान सागर में भी भूकंप आया है।रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.4 मैग्नीट्यूड मापी गई है। इस भूकंप का केंद्र जमीन के अंदर गहराई  93 किमी गहराई में था।

इंडोनेशिया में भी लगे थे भूकंप के झटके
इससे पहले दिन में इंडोनेशिया में भूकंप के झटके लगे थे, टरनेट में आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.0 मापी गई थी। इंडोनेशिया में इस साल अप्रैल में भारी भूकंप आया था, जिसकी तीव्रता 7.3 मैग्नीट्यूड मापी गई थी। इस भूकंप के साथ ही करीब दो घंटे तक सुनामी की चेतावनी भी जारी कर दी गई थी।

मोरक्को में भूकंप से 2800 से ज्यादा की मौत
बीते शुक्रवार को अफ्रीकी देश मोरक्को में 6.8 की तीव्रता का भीषण भूकंप आया था, जिसमें अब तक 2800 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा कई घायल लोग अस्पताल में भर्ती हैं। इस भूकंप के झटके कैसाब्लांका से मराकेश तक देश के कई इलाकों में महसूस किए गए जिसके बाद कई ईमारतें ध्वस्त हो गईं।

भूकंप आने पर बरतें यह सावधानियां
ध्यान रहे कि जब भी भूकंप के झटके आए तो आपको किसी सुरक्षित जगह पर जाना चाहिए। भूकंप के झटके महसूस होने पर आपको किसी खुली और सुरक्षित जगह पर जाना चाहिए। भूकंप आने की वजह की बात करें तो धरती की सतह के नीचे कई प्लेट्स हैं जो हमेशा हिलती रहती हैं। ऐसे में जब यह आपस में टकराती हैं तो इसकी वजह से धरती की सतह पर भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.