Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...

गुलाम कश्मीर के लोग बोले- पीएम नरेन्द्र मोदी से कहो, पाकिस्तान से हमें आजादी दिलाएं

56

मुजफ्फराबाद। पाकिस्तान द्वारा कब्जा किए गए गुलाम (पीओके) जनता महंगाई की वजह से पाई-पाई को मोहताज हो गई है। खाने की चीजों के बढ़ते दाम के बाद अब यहां लोग सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं। सभी पाकिस्तानी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान सोशल मीडिया पर आए पोस्ट में ये लोग भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पाकिस्तान के अवैध कब्जे से मुक्ति दिलाने की मांग करते नजर आ रहे हैं।

गुलाम कश्मीर के लोग कई मुश्किलों में

सोशल मीडिया पर एक कार्यकर्ता शब्बीर चौधरी ने गुलाम कश्मीर में हो रहे लोगों के प्रदर्शन के लिए पाकिस्तानी सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने खुलासा करते हुए बताया कि यहां खाद्य पदार्थों की महंगाई बढ़ गई है, इसके साथ ही बिजली की भी बार-बार कटौती जारी है। इस वजह से गुलाम कश्मीर के लोग गई मुश्किलों में घिरे हैं। इस ये लोग भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से पाकिस्तान के अवैध कब्जे से मुक्त कराने की मांग कर रहे हैं।

मोदी से कहा- हमें आजादी दिलाएं के नारे लगाए

गुलाम कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के लोगों ने प्रदर्शन करते हुए यह नारे भी लगाए कि “मोदी से कह दो कि पाकिस्तान के अवैध कब्जे से आजादी दिलाएं, हम यहां भूख से मर रहे हैं।” शब्बीर चौधरी का कहना है कि यहां के लोगों को महंगा बिजली बिल भरने के लिए भी मजबूर किया जा रहा है। सबसे ज्यादा बिजली का उत्पादन इसी क्षेत्र से होने के बाद यह मुश्किल जारी है।

बिजली की कीमत तीन महीने में दोगुनी हुई

पाकिस्तान में महंगाई लगातार बढ़ते जा रही है। यहां तीन महीने के अंदर ही बिजली का रेट दोगुना हो गया है। उधर इस इलाके में खाद्य पदार्थों पर लगने वाले टैक्स की वजह से भी लोग पेरशान हो गए हैं। इलाके में लगातार प्रदर्शन का दौर जारी है और सभी भारत से मदद मांग रहे हैं कि उन्हें पाकिस्तान से आजादी दिलाएं। पाकिस्तान सरकार ने गुलाम कश्मीर के लोगों को हमेशा दोयम दर्जे की तरह बर्ताव किया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.