Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
दुर्ग के गोडपेंडरी में अंधे कत्ल का खुलासा, शराब के नशे से तंग आकर बहन ने ली भाई की जान बिलासपुर में नवंबर की सर्द रातों का 17 साल पुराना रिकार्ड अब भी कायम, मौसम में लगातार हो रहा बदलाव बिलासपुर में ठेका श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर फूटा गुस्सा, तिफरा कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन महादेव सट्टा ऐप मामला: सौरभ चंद्राकर से पूछताछ के आधार पर देश के 6 राज्यों में सीबीआई के छापे बलौदाबाजार के गिधौरी में सनसनी, तालाब के पास खून से लथपथ मिला 19 वर्षीय युवक का शव खूंटी में अपराधियों के हौसले बुलंद, रांची-खूंटी मार्ग स्थित पेट्रोल पंप पर ताबड़तोड़ फायरिंग गिरिडीह के बासाबूदा गांव में अंधविश्वास का खूनी खेल, डायन-बिसाही के आरोप में महिला की निर्मम हत्या लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर सजी झुमरी तिलैया की सबसे बड़ी फल मंडी दहेज हत्या मामलों में झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सिर्फ रिश्तेदार होने मात्र से नहीं ठहरती आपराधि... पलामू के नावाबाजार में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आने से दो युवकों की मौत और एक घायल

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश की आशंका, दिल्ली मौसम हुआ सुहाना

52

नई दिल्‍ली। भारतीय मौसम विभाग ने रविवार को जारी रिपोर्ट में महाराष्ट्र के कुछ क्षेत्रो में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने यहां येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों से बारिश के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है। सिंधुदुर्ग, रत्नागिरी, रायगढ़, पालघर और ठाणे जिलों में अगले 24 घंटे के अंदर भारी बारिश की आशंका जताई गई है। मध्य प्रदेश के चंबल, ग्वालियर, जबलपुर, सागर और उज्जैन संभाग में भी भारी बारिश की आशंक जताई गई है।

मुंबई सहित कई इलाकों में बारिश का दौर जारी

मौसम विभाग के अनुसार 11 सितंबर और 12 सितंबर को इन इलाकों में तेज बारिश का अनुमान है। इसके पहले महाराष्ट्र के मुंबई सहित कई क्षेत्रों में भारी बारिश हुई थी। कुछ स्थानों पर तो बारिश का आंकड़ा 7 मिमी तक पहुंच गया। मौसम विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को मुंबई में 46 मिमी बारिश दर्ज हुई।

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से मौसम हो गया सुहाना

देश की राजधानी दिल्ली-एनसीआर के क्षेत्र में रविवार को हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया। सुबह से ही यहां बारिश का दौर जारी रहा। इस दौरान कई इलाकों में सड़कों पर पानी भी भर गया। जानकारी के मुताबिक दिल्ली में तीन-चाद दिनों से गर्मी से लोग परेशान हो चुके थे। रविवार को हुई बारिश से लोगों को राहत महसूस हुई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.