Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
देश की पहली LNG ट्रेन को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी: गुजरात को मिली ₹1,542 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्... Assam Politics News: आशुतोष रांका को असम पुलिस ने लिया हिरासत में, CJP का आरोप- 'सच्चाई सामने लाने स... दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगा गंभीर आरोप: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़ मारने का वीडि... NEET पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला: नए मुख्यालय में तैनात होंगे CISF जवान दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को 214 करोड़ की सौगात: 53 विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास जयपुर में सनसनीखेज वारदात: महिला की हत्या कर गार्डन में दफनाया शव, आरोपी मकान पर ताला लगाकर फरार Jaipur Crime News: झोटवाड़ा के मंदिर में 63 वर्षीय पुजारी से मारपीट, कपड़े फाड़े; CCTV में कैद हुई व... मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ CJP का हल्लाबोल: 2 अक्टूबर को देशभर में विरोध प्रदर्शन, सोनम वांगचुक का ... Bihar Railway Negligence: जमुई में रेल प्रशासन की अमानवीयता, ट्रैक पर कौवे नोचते रहे शव; परिजनों ने ... LPU Student Protest: जालंधर लवली यूनिवर्सिटी में कथित रेप की अफवाह पर भारी बवाल, पुलिस वाहन फूंका; S...

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश की आशंका, दिल्ली मौसम हुआ सुहाना

42

नई दिल्‍ली। भारतीय मौसम विभाग ने रविवार को जारी रिपोर्ट में महाराष्ट्र के कुछ क्षेत्रो में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने यहां येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों से बारिश के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है। सिंधुदुर्ग, रत्नागिरी, रायगढ़, पालघर और ठाणे जिलों में अगले 24 घंटे के अंदर भारी बारिश की आशंका जताई गई है। मध्य प्रदेश के चंबल, ग्वालियर, जबलपुर, सागर और उज्जैन संभाग में भी भारी बारिश की आशंक जताई गई है।

मुंबई सहित कई इलाकों में बारिश का दौर जारी

मौसम विभाग के अनुसार 11 सितंबर और 12 सितंबर को इन इलाकों में तेज बारिश का अनुमान है। इसके पहले महाराष्ट्र के मुंबई सहित कई क्षेत्रों में भारी बारिश हुई थी। कुछ स्थानों पर तो बारिश का आंकड़ा 7 मिमी तक पहुंच गया। मौसम विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को मुंबई में 46 मिमी बारिश दर्ज हुई।

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से मौसम हो गया सुहाना

देश की राजधानी दिल्ली-एनसीआर के क्षेत्र में रविवार को हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया। सुबह से ही यहां बारिश का दौर जारी रहा। इस दौरान कई इलाकों में सड़कों पर पानी भी भर गया। जानकारी के मुताबिक दिल्ली में तीन-चाद दिनों से गर्मी से लोग परेशान हो चुके थे। रविवार को हुई बारिश से लोगों को राहत महसूस हुई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.