Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

सत्ता के लिए भगवान श्री राम की मार्केटिंग कर रही है BJP: स्वामी प्रसाद मौर्य

40

इटावा: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सत्ता के लिए भगवान श्री राम की मार्केटिंग करने में जुटी हुई है। इटावा जेल में निरुद्ध सपा नेता मनीष यादव से मुलाकात करने आए मौर्य ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भगवान श्रीराम सबके आराध्य है। भाजपा सिर्फ श्री राम की मार्केटिंग करती है। इनका धर्म से कोई लेना देना नहीं है और न ही उनकी कोई आस्था है।

भाजपा के लोग धर्म की आड़ में लोगों की आंख में धूल झोंकने में माहिर है। मनीष यादव पर आरोप है कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। साथ ही गिरफ्तारी के दौरान उन्होंने पुलिस पर फायरिंग की थी। मौर्य ने कहा कि भाजपा को गुमान है कि वो कभी सत्ता से हटेगी नही। भाजपा हज़ारो नौजवानों की जिंदगी फ़र्जी मुकदमे लगा कर बर्बाद कर रही है। भाजपा ने सरकारी उद्योग अपने लोगों को बेच दिए है। युवाओं के रोजगार छीन लिए। भाजपा संविधान बदलना चाहती है।

शिवपाल सिंह यादव के भाजपा में शामिल होने के ओमप्रकाश राजभर के बयान पर स्वामी ने कहा कि शिवपाल सिंह यादव राजनीति के अच्छे खिलाड़ी हैं। राजनीतिक अनुभव है, किसी के हवा में बयान देने से ना तो शिवपाल सिंह यादव की सेहत पर असर पढ़ने वाला है ना ही समाजवादी पार्टी को कोई चिंता होने वाली है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को शिवपाल यादव पर भरोसा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.