Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

प्रसिद्ध मंदिरों के इतिहास को प्रदर्शित करने के लिए अयोध्या में शीघ्र बनेगा ‘मंदिर संग्रहालय’: UP सरकार

42

अयोध्या: उत्तर प्रदेश सरकार ने देशभर के प्रसिद्ध मंदिरों के इतिहास को प्रदर्शित करने के लिए अयोध्या में एक संग्रहालय बनाने की योजना पर काम शुरू कर दिया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार इस परियोजना के लिए एक विस्तृत खाका तैयार कर रही है। अयोध्या के आयुक्त गौरव दयाल ने बताया कि यह मंदिर 10 एकड़ से अधिक भूमि पर बनाए जाने की योजना है और इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष एक प्रस्तुतीकरण दिया गया।

उन्होंने कहा कि इसके लिए भूमि का चयन अभी नहीं किया गया है। दयाल के अनुसार संग्रहालय में मंदिर के विभिन्न पहलुओं जैसे उसके डिजाइन, निर्माण आदि को प्रदर्शित करने वाली अलग-अलग दीर्घाएं होंगी। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित संग्रहालय की दीर्घाओं में देश के प्रसिद्ध मंदिरों की विशिष्टताओं और वास्तुकला को चित्रों और भित्ति चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा। इसमें ‘लाइट एंड साउंड शो’ भी आयोजित किया जाएगा। अयोध्या के जिलाधिकारी नितीश कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर उत्तर प्रदेश के पर्यटन विभाग ने संग्रहालय की विस्तृत कार्ययोजना तैयार करनी शुरू कर दी है।

कुमार ने कहा कि इस संग्रहालय का मुख्य उद्देश्य हिंदू धर्म और इसकी विरासत के बारे में जागरुकता लाना है, साथ ही दर्शन, धार्मिक व्यक्तित्व, धार्मिक केंद्र, हिंदू तीर्थस्थलों को भी यहां प्रदर्शित किया जाएगा।” उन्होंने कहा कि परिसर में एक बगीचा, तालाब, कैफेटेरिया और बेसमेंट में पार्किंग भी बनाये जाने की योजना हैं। तीर्थ नगरी अयोध्या में कम से कम छह हजार मंदिर हैं और सामान्य दिनों में लगभग तीन लाख लोग यहां आते हैं। जिला प्रशासन के सूत्रों ने बताया कि मकर संक्रांति, राम नवमी, जुलाई-अगस्त में सावन झूला मेला, चौदह कोसी परिक्रमा, अक्टूबर-नवंबर में पंच कोसी परिक्रमा और दीपों के पर्व दिवाली जैसे त्योहारों के दौरान यहां आने वालों की संख्या लगभग 10 लाख तक हो जाती है। अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर श्रद्धालुओं के लिए अगले साल जनवरी में खुलने की उम्मीद है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.