Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज... FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव रा...

बारिश नहीं होने से खेताें में सूखने लगीं फसलें, किसानाें ने की सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने की मांग

45
टीकमगढ़ । बरसात के मौसम में इस वर्ष बेहद कम बारिश हुई है, जिससे सितंबर माह में कुएं, तालाब व नाले सूखे हुए हैं। जानवराें को पीने के पानी की समस्या होने लगी है। इसी तरह से बारिश नहीं होने से किसानाें की खेताें में खड़ी खरीफ की फसल सूखने लगी है, जिससे किसानाें में आगामी रबी फसल को लेकर चिन्ता देखी जा रही है।

किसानाें ने बताया कि महंगे दामाें पर बीज, खाद एवं नींदानाशक दवाएं ली थी, लेकिन बारिश नहीं होने से अब उनकी फसलें खेताें में ही सूखने लगी हैं। खरीफ फस्ल में किसानाें ने मूंगफली, उडद, मूंग, सोयाबीन, तिल जैसी फसलाें को बोया था। इस वर्ष बेहद कम बारिश होने और तेज धूप के चलते खेताें में फसल खराब होने लगी हैं।

तापमान बढ़ने से फसलें प्रभावित

बारिश नहीं होने से लगातार तापमान बढ़ता जा रहा है, जिससे फसलें प्रभावित हो रही है। मंगलवार को दिन का तापमान 31.8 और रात का तापमान 22.8 दर्ज किया था। बुधवार को दिन का तापमान 32.7 डिग्री और रात का तापमान 24.0 दर्ज किया। गुरुवार को दिन का तापमान 35.2 और रात का तापमान 24.4 डिग्री दर्ज किया। इस तरह दिन के तापमान में 5 डिग्री का इजाफा हुआ है। रात के तापमान में 2 डिग्री का इजाफा हुआ है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.