Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dewas Crime News: नकली चांदी गिरवी रखकर लाखों की ठगी, पुलिस ने दबोचा 'सिक्का गैंग' Ratlam Mob Lynching: सांवरिया सेठ से लौट रहे भक्तों को 'बच्चा चोर' समझकर पीटा, 4 की हालत खराब महाशिवरात्रि पर श्री हनुमान बालाजी मंदिर में सनातनी विनोद बिंदल का भक्ति संदेश कार्यक्रम Tiger-Leopard Death Toll: खेतों में बिछे 'मौत के तार', करंट लगने से गई जान, 10 साल के आंकड़ों ने चौं... T20 World Cup Lowest Strike Rate: सबसे धीमी बल्लेबाजी का रिकॉर्ड, लिस्ट में पाकिस्तान के 3 खिलाड़ी Akshay Kumar Viral Video: '1 करोड़ क्या, किडनी भी दे दूंगा...', अक्षय ने RJ महविश से क्यों कही ये बा... Israel-Jordan Tension: फिलिस्तीन के बाद अब जॉर्डन की बारी? इजराइल के रडार पर क्यों है अम्मान, जानें ... 8th Pay Commission Fraud: सरकारी कर्मचारी सावधान! एक क्लिक और खाली हो जाएगा बैंक खाता, जानें नया स्क... What is Data Center: क्या है डाटा सेंटर? जिस पर अडानी-अंबानी लगा रहे अरबों, जानें कमाई का पूरा गणित Ramadan 2026 Moon Sighting: सऊदी अरब में दिखा चांद, जानिए भारत में कब रखा जाएगा पहला रोजा?

Asia Cup में 150 रन की पारी खेलने वाले पहले कप्तान बने Babar Azam नहीं तोड़ पाए विराट का यह रिकॉर्ड

25

मुल्तान (पाकिस्तान)। एशिया कप क्रिकेट 2023 (Asia Cup 2023) के शुरुआती मुकाबले में पाकिस्तान ने ऑलराउंड प्रदर्शन दिखाते हुए नेपाल को 238 रन से मात दे दी। मैच में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने 131 गेंदों पर 150 रन की पारी खेली।

इस तरह एशिया कप के इतिहास में किसी भी वनडे पारी में 150 रन बनाने वाले बाबर आजम पहले कप्तान बन गए हैं। हालांकि वे एशिया कप की सर्वश्रेष्ठ पारी खेलने का विराट कोहली (Virat Kohli) का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई।

एशिया कप के इतिहास में सबसे बड़ी वनडे पारी खेलने का रिकॉर्ड टीम इंडिया के सुपरस्टार विराट कोहली के नाम है। कोहली ने 2012 एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ 183 रनों की पारी खेली थी।

मीरपुर में खेले गए इस मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 6 विकेट पर 329 रन बनाए थे। जवाब में कोहली के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने 13 गेंद शेष रहते सिर्फ 4 विकेट खोकर आसानी से 330 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.