Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

उतरते समय चालक ने आगे बढ़ा दी बस, दरवाजे से गिरने से यात्री की मौत

16

बिलासपुर। बस से उतरते समय चालक ने बस को आगे बढ़ा दिया। जिससे यात्री दरवाजे से अनियंत्रित होकर गिर गया और पहिया के चपेट में आ गया। हादसे से घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस चौकी बेलगहना ने बस को जब्त की है। इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

खोंगसरा रेलवे स्टेशन से लगे मोहली ग्राम पंचायत के आश्रित ग्राम लठौरी निवासी भोला यादव (48) खेती किसानी का काम करता था। वह बुधवार को रक्षाबंधन पर्व पर वह अपनी बहन के यहां राखी बंधवाने गया था। शाम को दुबे ट्रेवर्ल्स की बस से वापस अपने गांव जा रहा था। लठौरी गांव तक बस नहीं जाती। जिससे वह खोंगसरा में बस से उतरना था। तब कंडक्टर ने बस रूकवाया। इस बीच भोला यादव नीचे उतर रहा था। लेकिन, उसके उतरने से पहले ही चालक ने बस को आगे बढ़ा दिया, जिससे वह भोला यादव अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया और पीछे पहिए में दब गया। इस हादसा से उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

शव ले जाने से पुलिस ने किया इंकार

हादसे के बाद पुलिस की 112 की टीम मौके पर पहुंच गई। इस दौरान बस संचालक की तरफ से वकील भी पहुंच गया। उनके बीच बातचीत हुई। इसके बाद पुलिस ने शव को वहां से पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले जाने से मना कर दी। साथ ही परिवार वालों को वाहन का इंतजाम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाने कह दिया। इस पर स्वजन ने गांव में किराए पर वाहन लेकर शव को अस्पताल पहुंचाया।डाक्टरों ने पोस्टमार्टम कर शव को परिजन को सौंप दिया गया है।

आरोपित चालक फरार

बस में अन्य यात्री भी सवार थे। घटना के बाद चालक व कंडक्टर बस को सड़क किनारे खड़ी कर भाग गए। इसके बाद यात्रियों ने भी अन्य गाड़ियाें से अपने गंतब्य स्थल तक पहुंचे। इस बीच यात्री घंटों परेशान हुए। फिलहाल पुलिस ने बस को जब्त कर ली है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.