Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

घर जाते समय किसान व नौकर को बस ने कुचला, मौके पर मौत, चालक व कंडेक्टर फरार

38
रतलाम। बांसवाड़ा हाईवे पर जिला मुख्यालय से करीब 7 किलोमीटर दूर पलसोडा फंटे के समीप राजस्थान रोडवेज की तेज रफ्तार बस ने बाइक सवारो को रौंद दिया। इससे बाइक पर सवार एक किसान और उनके नौकर की मौके पर मौत हो गई । वहीं बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई । दुर्घटना के बाद ड्राईवर बस छोड़कर भाग निकला । पुलिस उसकी तलाश कर रही है ।

ग्रामीणों के अनुसार शुक्रवार दोपहर में किसान धूलचंद राठौड़ निवासी ग्राम पलसोडा गांव से कुछ दूर स्थित अपने खेत से हाली (नोकर) कमल को बाइक पर लेकर घर जा रहे थे। बांसवाड़ा हाईवे के पलसोड़ा फंटे के पास से गुजरने के दौरान सैलाना की तरफ से तेज गति से आ रही राजस्थान रोडवेज की बस ने बाइक को टक्कर मार दी।

बस से कुचल की हुई मौत

बाइक सवार धूलचंद और नौकर कमल बाइक सहित बस के नीचे आ गए। धूलचंद और कमल बुरी तरह बस से कुचल गए, जिससे उनकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद चालक और कंडक्टर बस से उतर कर भाग निकले। यात्री भी बस से उतर कर चले गए। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। सूचना मिलने पर औद्योगिक क्षेत्र पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंची। मृतकों के शव को पीएम के लिए मेडिकल कालेज पहुंचाया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.