Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Muslim Personal Law: शरिया कानून के नियमों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को नो... Bihar Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana: अब किश्तों में मिलेंगे 2 लाख रुपये, जानें क्या हैं नई शर्ते... Gurugram News: गुरुग्राम जा रही बैंककर्मी महिला की संदिग्ध मौत, 5 महीने पहले हुई थी शादी; पति ने पुल... Bajrang Punia News: बजरंग पूनिया ने हरियाणा सरकार को घेरा, बोले- घोषणा के बाद भी नहीं बना स्टेडियम Sohna-Tawru Rally: विकसित सोहना-तावडू महारैली में धर्मेंद्र तंवर ने किया मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत Haryana Crime: महिला बैंककर्मी की हत्या का खुलासा, पति ही निकला कातिल, शक के चलते दी दर्दनाक मौत Faridabad News: फरीदाबाद में DTP का भारी एक्शन, अवैध बैंक्विट हॉल और गेम जोन पर चला 'पीला पंजा' Faridabad News: फरीदाबाद की केमिकल फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 48 से ज्यादा लोग झुलसे लुधियाना में एसिड Attack, महिला पर युवक ने फैंका तेजाब, चीखों से गूंजा इलाका! Punjab Drug Menace: सरेआम चिट्टे का खेल! इंजेक्शन लगाते युवकों का वीडियो वायरल, दावों की खुली पोल

ED ने CM हेमंत सोरेन को तीसरी बार भेजा समन, BJP सांसद निशिकांत दुबे ने लिखा- चाय 9 सितंबर?

20
रांची। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को तीसरी बार समन भेजा है। 9 सितंबर को हेमंत सोरेन से रांची में जमीन घोटाले को लेकर पूछताछ होगी। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर लिखा कि 9 सितंबर की चाय? उनके इस ट्वीट के बाद यह आशंका जताई जा रही है कि हेमंत सोरेन को ईडी ने समन भेजा है। ईडी ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

हेमंत सोरेन को इससे पहले दो बार ईडी ने समन दिया था, लेकिन वह एक बार ईडी के सामने पेश नहीं हुए। ईडी ने 14 अगस्त और फिर 24 अगस्त को समन भेजा था। उन्होंने ईडी को पत्र लिखा कि वह ईडी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में जाएंगे। वह कोर्ट के आदेश का इंतजार करेंगे। उसके बाद ही कोई कदम उठाएंगे। हेमंत सोरेन को अभी तक सुप्रीम कोर्ट से कोई डेट नहीं मिली है।

ईडी के पास ये हैं रास्ते

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अगर तीसरे समन पर भी ईडी के सामने नहीं पहुंचते हैं, तो ईडी मुख्यमंत्री को चौथा व पांचवा समन भी भेज सकती है। फिर भी वह नहीं पेश होते हैं, तो ईडी के पास कोर्ट जाने का भी रास्ता है। ईडी कोर्ट में जाकर यह बताएगी कि मुख्यमंत्री ईडी को जांच में किसी भी तरह का सहयोग नहीं कर रहे हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री के खिलाफ जमानतीय वारंट, फिर भी पेश ना होने पर गैर जमानती वारंट भी निकलवा सकते हैं। उसके बाद कुर्की जब्ती की भी कार्रवाई हो सकती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.