Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
India's Fastest Metro: भारत की सबसे तेज मेट्रो की रफ्तार ने चौंकाया, अब घंटों का सफर मात्र 30 मिनट म... India AI Impact Summit 2026: बिहार में तकनीक का नया दौर, राज्य सरकार ने ₹468 करोड़ के MoU पर किए हस्... Mamata Banerjee vs EC: "चुनाव आयोग की हिम्मत कैसे हुई?" सुप्रीम कोर्ट के नियमों के उल्लंघन पर भड़कीं... Delhi Kidnapping: पहले विश्वास जीता, फिर दूध पिलाने के बहाने बच्चा लेकर फरार! दिल्ली के अंबेडकर हॉस्... Rape Case Verdict: दुष्कर्म मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट का बड़ा फैसला, दोषी को 7 साल की कड़ी सजा और ... Bhupinder Hooda on Crime: "हरियाणा में वही सुरक्षित है जिसे कोई मारना नहीं चाहता"—बढ़ते अपराध पर हुड... Haryanvi Singer Harsh Gupta Arrested: हरियाणवी सिंगर हर्ष गुप्ता गिरफ्तार, पुलिस ने इस गंभीर मामले म... High-Tech Fraud: पेमेंट का फर्जी मैसेज दिखाकर लाखों के गहने ले उड़ा ठग, शातिर की तलाश में जुटी पुलिस Rohtak Gangwar: रोहतक में सरेआम गैंगवार, गोगा की 20 से अधिक गोलियां मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई खौ... Haryana Vivah Shagun Yojana: हरियाणा में बेटी की शादी के लिए मिलेंगे 71,000 रुपये, जानें क्या है पात...

बंद कमरे में 4 लड़कों ने मिलकर नाबालिगों को बेरहमी से बेल्ट से पीटा, दी जान से मारने की धमकी, ऐसे हुआ मामले का खुलासा

42

 होशंगाबाद के माखन नगर में एक बार फिर नाबालिग के साथ बेरहमी से बेल्ट से मारपीट करने का वीडियो सामने आया है। वीडियो जिले के माखननगर थाना क्षेत्र के ग्राम चिचली का है जहां 12 और 14 साल के बालकों को 4 लड़कों ने मिलकर बेल्ट से बारी-बारी से मारा। मारपीट करने वाले आरोपियों में दो बालिग और दो नाबालिग है। दोनों बालकों को धमकी दी गई कि किसी को बताया तो जान से खत्म कर देंगे। इसलिए दोनों बालक चुप रहे। इस मारपीट का लड़कों ने वीडियो भी बना लिया। वीडियो सामने आने के बाद मारपीट का मामला उजागर हुआ जिसके बाद परिजन ने माखननगर थाना पहुंचकर अपराध दर्ज कराया।

पुलिस ने मारपीट की धाराओं में केस दर्ज कर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया। लड़के को गाड़ी पर बैठाकर लेकर गए। इस मारपीट में दोनों बालकों के पिछले हिस्से और जांघों में बेल्ट मारने से अंदरुनी चोट और निशान बन गए। पुलिस के द्वारा लापरवाही कर सामान्य धाराओं में मामला पंजीबद्ध किया गया।

कमरे में किया था बंद

मिली जानकारी के अनुसार 14 साल के बालक जो कक्षा 8 वीं में पढ़ता है। 26 अगस्त दोपहर 1 से 2 बजे मैं और मेरा दोस्त खेल रहे थे। तभी दीपक मीना और चाचा राजेंद्र मीना आएं। उन्होंने कहा कि भगवान शंकर जी बने है, उनकी स्थापना हो रहीं। पूजन करने चलो हमारे साथ। दोनों बालकों को आरोपी राजेंद्र मीना के खेत में बने मकान ले जाया गया। जहां दोनों को कमरे में बंद कर दिया फिर 2 नाबालिग और आ गए और चारों ने मिलकर दोनों बालकों को अपशब्द कहे। चारों ने बारी-बारी से पहले एक बालक को बेल्ट से मारा फिर दूसरे बालक को बेल्ट से मारा, जिससे दोनों के पिछले हिस्से, जांघ, पीठ मुंदी में चोटें आई।

राजेन्द्र मीना ने हमारा मारपीट करते हुए वीडियो भी बनाया है। चारों ने दोनों को धमकाया कि घर,परिवार के लोगों को बताया तो तुम्हें गणेश उत्सव के दौरान जान से खत्म कर देंगे जिससे दोनों चुप रहे। वीडियो के  बाद मामला उजागर हुआ, फिर बालक ने पिता को घटना की बात बताई जिसके बाद उन्होंने थाने पहुंचकर चारों लड़कों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.