Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Kaithal Police Action: दुष्कर्म मामले में समझौते का खेल बेनकाब, कोर्ट परिसर में पैसे लेने वाले आरोपी... GT Road Gannaur Crime News: सीसीटीवी में कैद हुआ भीषण सड़क हादसा, पुलिस आरोपी ट्रक चालक की तलाश में ... Haryana Teacher Achieves Success in Swimming: शिक्षा के बाद अब खेल जगत में चमका मंजू दहिया का नाम, द... Disha Salian Case: 'मातोश्री' पहुंचे दिशा सालियान के पिता; आदित्य ठाकरे से मांगी बिना शर्त माफी और 5... Etawah Crime News: जमीन बेचने के बाद रहस्यमय परिस्थितियों में मिला शख्स का शव, पत्नी ने लगाया हत्या ... Kosi River Elephant Video: कॉर्बेट लैंडस्केप में नदी पार कर रहा था हाथियों का झुंड, उफनती धारा में ब... West Bengal By-Elections Update: ममता बनर्जी के समर्थन के बाद गिरफ्तारी पर कांग्रेस का हमला, कोर्ट न... Dalhousie Bear Rescue Operation: डलहौजी में बस स्टैंड के पास मुंह में कनस्तर फंसे भालू का रेस्क्यू, ... Sambhal Lover Couple Suicide: संभल में पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल के शव, तीन महीने से था प्रेम सं... West Bengal Politics: ममता बनर्जी के समर्थन के बाद कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर बवाल, केसी वेण...

गजब बेज्जती है यार…सुंदर कांड पाठ के दौरान कांग्रेस नेताओं का कांड, हुआ ‘महाभारत’

35

भोपाल। जहां एक तरफ पार्टियां प्रदेश की नारियों को लेकर तमाम प्रकार के दावे और वादे करती आ रही है। लेकिन पार्टी के अंदर का महिलाओं की क्या स्थिति है इसकी बानगी एमपी कांग्रेस कार्यालय में देखने को मिली। जिसमें मध्य प्रदेश कांग्रेस की अंतरकलह एक बार फिर खुलकर सामने आई है। बता दें 29 अगस्त को पीसीसी दफ्तर में सुंदर कांड का आयोजन किया गया था। इस दौरान सुंदर कांड के दौरान पार्टी के ही दो प्रवक्ताओं के बीच कहा सुनी हो गई। जिसे चलते कांग्रेस उपाध्यक्ष और प्रवक्ता अवनीश बुंदेला और कांग्रेस उपाध्यक्ष और प्रवक्ता संगीत शर्मा पाट के दौरान झगड़ते दिखाई दे रहे है। जिसके बाद नाराज प्रवक्ता संगीता शर्मा पाठ को छोड़ चली जाती है। इस विवाद का वीडियो किसी ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया। जिसके बाद ये वीडियो आज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

जैसे ही ये वीडियो बीजेपी प्रवक्ता नरेंद्र सलुजा के हाथ लगा तो वह भी कांग्रेस पर हमला बोलने से पीछे नहीं हटें। सलूजा ने ट्वीट कर कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए लिखा कि ग़ज़ब बेइज्जती, कांग्रेस मीडिया विभाग की उपाध्यक्ष पहले से हनुमान चालीसा का पाठ कर रही एक महिला प्रवक्ता के आगे फोटो खिंचाने के लिये क्या बैठ गयी , दूसरे ताक़तवर गुट ने सुंदर कांड से ही उन्हें उठा कर भगा दिया, सिर्फ़ भगाया ही नहीं बल्कि जाने पर उपस्थित सभी लोगो ने ख़ुशी में जमकर नारे भी लगाये। इसके पहले इनका कमरा , कुर्सी सब भी छीनी जा चुकी है। इन मोहतरमा को इसके पहले भी पूर्व की एक महिला मीडिया प्रभारी ने श्री नाथ जी के पीछे खड़े होकर फोटो खिंचाने को लेकर सार्वजनिक रूप से जमकर अपमानित किया था. कहा था कि तुम सिर्फ़ फोटो खिंचाने के समय ही पीसीसी आती हो, सुना है कि दो विकेट गिराने के बाद अगला विकेट इन्ही का गिरने वाला है।

हालांकि वीडियो में किस बात को लेकर दोनों प्रवक्ता में बहस हुई इसका खुलासा तो नहीं हुआ है। बता दें एमपी कांग्रेस द्वारा 29 अगस्त को सीएम शिवराज और बीजेपी की सदबुद्धि के लिए सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया गया था। इस दौरान का ये वाक्या सामने आया। दो दिन पुराना ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। उधर बीजेपी इस वीडियो पर तरह-तरह की टिप्पणी कर कांग्रेस को घेर रही है तो दूसरी ओर कांग्रेस इस मामले में कुछ भी कहने से बचती नजर आ रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.