Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत और चेक गणराज्य के रक्षा संबंधों को नई मजबूती: सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ के आधिकारिक दौरे से सैन... तेलंगाना हाईकोर्ट का स्पष्ट फैसला: सिर्फ लंबे समय तक अलग रहने और शादी टूटने भर से नहीं मिल जाता कानू... अरुणाचल प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर ईटानगर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह: कहा- केंद्र की योजनाओं से चीन... भारत और नेपाल के बीच रेल कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: भगवान राम की नगरी अयोध्या और माता सीता के धाम... भागलपुर में अनोखा और हैरान करने वाला मामला: प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी संग भागी बेटी से नाराज पिता ... गोरखपुर में PDA रथयात्रा के दौरान किशोर की मौत का मामला गरमाया: सीएम योगी के आश्वासन के बीच सपा ने प... बिहार के मोतिहारी में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना: ग्राम कचहरी के सरपंच पर दो नाबालिग लड़कों ... उत्तर प्रदेश के जालौन में दर्दनाक हादसा: उरई के शांतिनगर मोहल्ले में खाना बनाते वक्त गैस सिलेंडर में... यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले एनडीए में शुरू हुई सीटों की खींचतान: आजमगढ़ की अतरौलिया समेत 4 सीटो... यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए समाजवादी पार्टी ने कसी कमर: 'इंडिया' गठबंधन में सीट बंटवारे पर बातची...

रक्षाबंधन पर मोदी सरकार ने जनता को दी बड़ी राहत, 200 रुपये सस्ता मिलेगा LPG सिलेंडर, उज्जवला लाभार्थियों को 400 की छूट

65

रक्षा बंधन के त्योहार पर मोदी सरकार ने बहनों को बड़ा तोहफा दिया है। मोदी सरकार ने घरेलू गैस (LPG) के दामों में बड़ी कटौती की है। अब घरेलू गैस सिलेंडर 200 रुपये सस्ता मिलेगा, जबकि उज्जवला लाभार्थियों के लिए 400 रुपये सस्ता सिलेंडर मिलेगा। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि सभी उपभोक्ताओं को अब LPG सिलेंडर 200 रुपये सस्ता मिलेगा। इससे 33 करोड़ उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि उज्जवला लाभार्थियों को 400 रुपये प्रति सिलेंडर सस्ता मिलेगा। 75 लाख उज्जवला लाभार्थियों को इसका लाभ मिलेगा।

विपक्ष उठाता रहा है सवाल
महंगाई को लेकर विपक्ष हमेशा से ही मोदी सरकार पर हमलावर रहा है। गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर विपक्ष ने मोदी सरकार पर कांग्रेस ने कई बार नरेंद्र मोदी के पिछले बयानों और स्मृति ईरानी पर तंज कसा है। विपक्ष का कहना है कि मोदी सरकार आम आदमी को लूटने का काम कर रही है।

पेट्रोल-डीजल को लेकर भी हो सकता है जल्द बड़ा ऐलान
देश में पेट्रोल डीजल की कीमतें कई महीनों से स्थिर हैं। कई राज्यों में पेट्रोल 100 के पार बिक रहा है। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव और इस साल के अंत में पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर मोदी सरकार जल्द ही तेल की कीमतों पर भी बड़ा फैसला ले सकती है। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी कई मौकों पर कह चुके हैं कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतें बढ़ी हुई हैं। इसलिए सरकार के हाथ बंधे हुए हैं। बता दें कि मार्च के बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुई हुआ है।

इन राज्यों में 100 के पार बिक रहा पेट्रोल
राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में पेट्रोल की कीमतें 100 के पार हैं। जबकि दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा में पेट्रोल की कीमतें 96 रुपये के आसपास बनी हुई हैं। केंद्र सरकार ने तेल की कीमतों पर दो बार एक्साइज ड्यूटी घटाई है। केंद्र ने राज्य सरकारों से भी वैट कम कर आम आदमी को राहत देने की अपील की है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.