Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पचमढ़ी नागद्वारी मेले में दो दिन में पहुंचे 2 लाख श्रद्धालु: अव्यवस्थाओं से आक्रोशित भीड़ का हंगामा,... छतरपुर में सनसनी: मशहूर व्यापारी के इंजीनियर बेटे की रेलवे ट्रैक किनारे मिली संदिग्ध लाश, वर्क फ्रॉम... बुरहानपुर में 'वेस्ट से बेस्ट' की अनूठी मिसाल, केले के तनों से महिलाओं ने बनाईं ईको-फ्रेंडली राखियां विदिशा में बेतवा नदी के उफान से बिगड़े हालात, चरणतीर्थ घाट डूबा; शिव मंदिर में फंसे 3 बेजुबान जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग को मिली ऐतिहासिक सफलता, नई थेरेपी से एड्स पीड़ित माताओं के 13 बच्चे बने ए... ग्वालियर के श्मशान घाटों में खत्म होगी मनमानी: अब तय रेट पर मिलेंगे कंडे और लकड़ी, नगर निगम का बड़ा ... मध्य प्रदेश में लगेगा नेशनल सोयाबीन रिसर्च इंस्टीट्यूट, भोपाल-विदिशा मार्ग होगा 4-लेन; MP कैबिनेट के... भोपाल में 'हर घर तिरंगा' अभियान की भव्य तैयारी: कोलार से बैरागढ़ तक निकलेगी तिरंगा यात्रा, प्रशासन न... रतलाम में 24 घंटे में ढाई इंच बारिश: फसलों को मिला संजीवनी बूस्टर, जिला अस्पताल के वार्डों में टपका ... मध्य प्रदेश में बाहरी मजदूरों के वनोपज बोनस पर लगेगी रोक: मोहन यादव कैबिनेट का बड़ा फैसला, केवल स्था...

Rakhi से एक दिन पहले 4 बहनों के इकलौते भाई का कांड, शादीशुदा महिला संग

40

गोइंदवाल साहिब के गुरुद्वारा दमदमा साहिब में एक नौजवान लड़के और महिला द्वारा सरोवर में छलांग लगा दी गई। मामला प्रेम प्रसंग का है और उक्त महिला शादीशुदा थी और उसके 2 बच्चे थे जोकि नौजवान के पड़ोस में रहते थे। जगजीत सिंह नामक नौजवान कस्बा खडूर साहिब का रहने वाला है। मृतक जगजीत सिंह 4 बहनों का इकलौता भाई है। राखी से एक दिन पहले  हुई इस घटना ने परिवार और इलाके में शोक फैला दी है।

लड़के के रिश्तेदार बलबीर सिंह ने बताया कि उसकी मासी के लड़के ने मासी को फोन करके बताया कि वह आत्महत्या करने जा रहा है। हम उस समय वहां पहुंचे पर वहां कोई नहीं था जबकि सरोवर के बाहर महिला की चुन्नी पड़ी हुई थी। उक्त महिला 2 बच्चों की मां है और लड़के के घर के पास ही किराए पर रह रही थी। यह भी पता चला है कि नौजवान जगजीत सिंह उक्त महिला से विवाह करवाना चाहता था जबकि उसका परिवार शादी के लिए राजी नहीं हो रहा था।

प्यार परवान ना चढ़ता देख दोनों गुरुद्वारा साहिब के सरोवर के पास पहुंचे और पहले उसने रिश्तेदारों को फोन करके इस घटना के बारे जानकारी दी और फिर सरोवर में छलांग लगा दी। पहले तो स्थानीय लोगों द्वारा सरोवर में तालाश  की गई, फिर बाद में गोताखोर को मौके से बुलाया गया, जिनके द्वारा दोनों की सरोवर में तालाश की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.