Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बुरहानपुर में 'वेस्ट से बेस्ट' की अनूठी मिसाल, केले के तनों से महिलाओं ने बनाईं ईको-फ्रेंडली राखियां विदिशा में बेतवा नदी के उफान से बिगड़े हालात, चरणतीर्थ घाट डूबा; शिव मंदिर में फंसे 3 बेजुबान जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग को मिली ऐतिहासिक सफलता, नई थेरेपी से एड्स पीड़ित माताओं के 13 बच्चे बने ए... ग्वालियर के श्मशान घाटों में खत्म होगी मनमानी: अब तय रेट पर मिलेंगे कंडे और लकड़ी, नगर निगम का बड़ा ... मध्य प्रदेश में लगेगा नेशनल सोयाबीन रिसर्च इंस्टीट्यूट, भोपाल-विदिशा मार्ग होगा 4-लेन; MP कैबिनेट के... भोपाल में 'हर घर तिरंगा' अभियान की भव्य तैयारी: कोलार से बैरागढ़ तक निकलेगी तिरंगा यात्रा, प्रशासन न... रतलाम में 24 घंटे में ढाई इंच बारिश: फसलों को मिला संजीवनी बूस्टर, जिला अस्पताल के वार्डों में टपका ... मध्य प्रदेश में बाहरी मजदूरों के वनोपज बोनस पर लगेगी रोक: मोहन यादव कैबिनेट का बड़ा फैसला, केवल स्था... संसद में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर घमासान जारी, धर्मेंद्र प्रधान का राहुल गांधी पर तीखा हमला सीहोर में प्रशासनिक दावों की खुली पोल, उफनते नाले के बीच कमर तक पानी में जान जोखिम में डालकर निकली श...

Delhi: G-20 से पहले माहौल खराब करने की कोशिश, लाल किले के पास शख्स ने लगाए ‘हिंदुस्तान मुर्दाबाद’ के नारे

38

दिल्ली पुलिस सोशल मीडिया में प्रसारित एक वीडियो के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर रही है, जिसमें एक व्यक्ति “हिंदुस्तान मुर्दाबाद” कहते हुए सुनाई दे रहा है। पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि यह वीडियो शहर में लाल किले के निकट की है। वीडियो में काली टी-शर्ट पहने एक व्यक्ति माइक्रोफोन थामे महिला से “हिंदुस्तान मुर्दाबाद” कहते हुए सुनाई दे रहा है। वहां मौजूद लोग उस व्यक्ति की हरकत को गलत बता रहे हैं। घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुई है। पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी ने कहा कि इस सोशल मीडिया पोस्ट के संबंध में हमने स्वत: संज्ञान लिया है।

कोतवाली थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 153ए (धर्म, जाति, जन्म स्थान, निवास, भाषा, आदि के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देने और सद्भाव बिगाड़ना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की जा रही है और जांच जारी है। दिल्ली में हाल ही में जी-20 सम्मेलन होने जा रहा है। इसको लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। हाल ही में दिल्ली के पांच मेट्रो स्टेशनों पर भी शरारती तत्वों ने ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ लिख दिया था। इसकी जांच की जा रही है। दिल्ली के शिवाजी पार्क, मादीपुर, पश्चिम विहार, उद्योग नगर और महाराजा सूरजमल स्टेडियम मेट्रो स्टेशन पर ये संदेश लिखा गया था। नांगलोई में एक सरकारी स्कूल की दीवार पर भी ऐसा लिखा मिला था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.