Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...

जोरदार मांग से चना, मूंग और तुवर में तेजी, उड़द मोगर में 200 रुपये की मंदी

48

इंदौर। रक्षाबंधन त्योहार की वजह से चने से बने उत्पाद बेसन और चना दाल में जोरदार मांग निकलने और अच्छी क्वालिटी के चने की आवक बेहद कम होने के कारण भाव में सुधार रहा। चना कांटा सुधरकर 6150, विशाल 5800-5950, डंकी चना 5200-5550 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गया। चना दाल में भी 50 रुपये की तेजी रही।

इधर, नीचे दामों पर तुवर में भी मिलर्स की पूछताछ अच्छी निकलने से 100 रुपये की तेजी दर्ज की गई। इधर, तुवर दाल में भी उपभोक्ता पूछताछ रहने से भाव में 100 रुपये बढ़ाकर बोले गए। तुवर महाराष्ट्र सफेद 10700-11200, कर्नाटक तुवर 11000-11300, निमाड़ी तुवर 9000-10600 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गई। नए मूंग की आवक जैसी होना चाहिए वैसी नहीं है, जिससे मूंग के दाम भी बढ़ाकर बोले गए। मूंग 8100-8500, बोल्ड मूंग 8600-8800, एवरेज 7000-7500 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गई। इसके चलते मूंग दाल में भी 50 रुपये का सुधार रहा।

वहीं उड़द मोगर में उठाव बेहद सुस्त होने और मिलर्स की पास अच्छा स्टाक होने के कारण बिकवाली देखी गई, जिससे उड़द मोगर में 200 रुपये की मंदी दर्ज की गई। उड़द और मसूर में कारोबार सामान्य रहा। भाव में कोई खास परिवर्तन नहीं रहा। काबुली चने में नीचे दामों पर सीमित पूछताछ आने और त्योहारी की वजह से आवक बेहद कम होने से भाव में सुधार रहा।

चना कांटा 100 रुपये बढ़ गया। कंटेनर में डालर चना (40/42) 16200, (42/44) 16000, (44/46) 15800, (58/60) 14800, (60/62) 14700, (62/64) 14600 रुपये क्विंटल पर पहुंच गया। तुवर बिजाई जो गत वर्ष 15.7 लाख थी गिरकर 11.11, मूंग की गत वर्ष के 27.75 लाख हेक्टेयर से घटकर 17.53, उड़द की गत वर्ष के 35.64 लाख हेक्टेयर से फिसलकर 25.21 लाख हेक्टेयर में हुई है।

दलहन के दाम – चना कांटा 6150, विशाल 5800-5950, डंकी चना 5200-5550, मसूर 6200-6225, तुवर महाराष्ट्र सफेद 10700-11200, कर्नाटक तुवर 11000-11300, निमाड़ी तुवर 9000-10600, मूंग 8100-8500, बोल्ड मूंग 8600-8800, एवरेज 7000-7500, उड़द बेस्ट 8000-9000, मीडियम 6000-7500, गर्मी की उड़द 8000-9000, मीडियम 4500-5500, हल्की 3000-5000 रुपये क्विंटल।

दालों के दाम – चना दाल 7600-7700, मीडियम 7800-7900, बेस्ट 8000-8100, मसूर दाल 7800-7900, बेस्ट 8000-8100, मूंग दाल 10000-10100, बेस्ट 10200-10300, मूंग मोगर 10700-10800, बेस्ट 10900-11000, तुवर दाल 12900-13000, मीडियम 13800-13900, बेस्ट 14200-14300, ए. बेस्ट 15200-15400, ब्रांडेड तुवर दाल 15700, उड़द दाल 10200-10300, बेस्ट 10400-10500, उड़द मोगर 10700-10800, बेस्ट 10900-11000 रुपये।

इंदौर चावल भाव – दयालदास अजीतकुमार छावनी के अनुसार बासमती (921) 11500-12500, तिबार 9500-10000, बासमती दुबार पोनिया 8500-9000, मिनी दुबार 7500-8000, मोगरा 4200-6500, बासमती सेला 7000-9500, कालीमूंछ डिनरकिंग 8500, राजभोग 7500, दुबराज 4500-5000, परमल 3200-3400, हंसा सेला 3400-3600, हंसा सफेद 2800-3000, पोहा 4300-4800 रुपये क्विंटल।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.