Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...

पति ही भाई बनकर पत्नी की करवाता था नकली शादी…लुटेरी दुल्हन गैंग का ऐसे हुआ पर्दाफाश

61

खरगोन : खरगोन पुलिस ने लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पति ही भाई बनकर अपनी पत्नी की नकली शादी करवाता था, और नकली शादी कर रुपए एंठने का काम करते थे। साथ ही शादी के बाद कुछ ही दिनों में बहाने बनाकर दुल्हन को वापस ले आते थे। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

मामले में खुलासा तब हुआ जब स्वयं आरोपी लड़की की मां ममताबाई ने उनकी लड़की दीपिका पति निखिल सावले जो अपने पति निखिल सांवले के साथ रहती थी शिकायत दर्ज कराई कि वह अपने घर से बिना बताए कहीं चली गई है। महिला ने पुलिस को बताया कि यह जानकारी हमें हमारे दामाद दीपिका के पति निखिल सांवले ने दी है जिसकी रिपोर्ट हम दर्ज कराने थाना कोतवाली खरगोन पर आए हैं। पुलिस ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए महिला के पति से पूछताछ की जिसमें खुलासा हुआ कि ये दोनों पति पत्नी लोगों को शादी का झांसा देकर नकली शादी कर पैसे एंठने का काम करते हैं। पुलिस अभी इनके अन्य फरार चार साथियों की भी तलाश कर रही हैं।

वही थाना प्रभारी बी एल मंडलोई का कहना है कि महिला द्वारा अपनी बेटी के गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी जिस पर जांच के दौरान संदेह हुआ कि पति ने ही इसे कहीं भेज दिया है। इस पर पति निखिल से पूछताछ की गई। महिला से भी पूछताछ में इसका खुलासा हुआ कि उसका पति और अन्य चार व्यक्ति इन सभी 6 लोगों ने मिलकर राजस्थान के टोकर गांव में वहां के किसी एक व्यक्ति से शादी करना बताया गया जिसमें शादी के नाम पर 2 लाख लेना भी बताया। वही पुलिस ने दो आरोपी जिसमें एक तो नकली दुल्हन का पति और महिला दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं अन्य चार आरोपियों को पुलिस ढूंढ रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.