Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
JPSC पेपर लीक मामला: CID ने पूर्व अध्यक्ष खियांगते को लिया हिरासत में, 17वें दिन भी छात्रों का प्रदर... दिल्ली विधानसभा में पेश 2024-25 की CAG रिपोर्ट: सब्सिडी में 172% की बढ़ोतरी, घटकर 3,695 करोड़ हुआ कै... जयपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला: डीप-टेक रोबोटिक कंपनी से सीक्रेट कोडिंग और LiDAR सेंसर च... पेपर लीक के 'Proceeds of Crime' की होगी जांच: ED खंगालेगी पूरा नेटवर्क, NEET-UG मामले में भी जल्द हो... केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले— "राहुल हर दिन बदलते हैं गोलपोस्ट, फैला... मानसून सत्र के अंतिम 2 दिन: छात्र लाठीचार्ज पर चर्चा को तैयार सरकार, क्या JPC को भेजा जाएगा FCRA संश... दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा वक्तव्य, कहा— "First in My Bloodline" हर बेटी के सशक्ति... दिल्ली और झारखंड में छात्रों पर बल प्रयोग पर भड़के राहुल गांधी, राम मंदिर में कथित चोरी पर भी पीएम म... महाराष्ट्र में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 'ऑपरेशन 1930 साइबर सेफ्टी' के तहत 803 प्रोएक्... ठाणे के कापूरबावडी में करोड़ों की संपत्ति पर अवैध तोड़फोड़ का आरोप: बिना नोटिस कार्रवाई से पीड़ित पर...

इन बॉलीवुड गानों में दिखाया गया भाई-बहन का प्यार, इस प्लेलिस्ट के बिना अधूरा है रक्षाबंधन

43

भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक त्योहार रक्षाबंधन हर साल बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। साल भर में एक बार आने वाले इस त्योहार पर बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं और उसकी लंबी उम्र की कामना करती हैं। वहीं, भाई भी अपनी बहनों को हमेशा रक्षा करने का वचन देते हैं। खास त्योहारों पर अक्सर बाॅलीवुड आगे रहा है। त्योहार कोई भी हो बॉलीवुड में उससे जुड़े गाने जरूर मिलेंगे। रक्षाबंधन को लेकर भी बॉलीवुड में ऐसे कई गाने बने हैं, जो भाई-बहन के प्यार को दिखाते हैं। इन गानों के बिना रक्षाबंधन का त्योहार अधूरा सा लगता है। आइए, देखें वो प्लेलिस्ट।

रक्षाबंधन पर हमेशा सुनाई देने वाला गाना भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना आज भी काफी पॉपुलर है। साल 1959 में आई फिल्म छोटी बहन का यह गाना है। इस गाने को गीन नंदा साहनी पर फिल्माया गया है। वहीं, लता मंगेशकर ने इस गाने को अपनी आवाज दी थी।

फूलों का तारों का सबका कहना है

राखी के सारे गानों में फेमस रहा सॉन्ग फूलों का तारों का सबका कहना है ने लोगों के दिलों में अलग ही जगह बनाई है। फिल्म हरे रामा हरे कृष्णा का ये गाना दर्शकों को खूब पसंद है। भाई-बहन से जुड़े खास अवसरों पर ये गाना जरूर सुनने को मिलता है। गाने को किशोर कुमार और लता मंगेशकर ने गाया है।

बहना ने भाई की कलाई से

साल 1974 में रिलीज हुई फिल्म रेशम की डोरी का ये गाना कल्याणपुर ने गाया था। इस फिल्म में धर्मेंद्र और सायरा बानो लीड रोल में थे। वहीं, इस गाने के लिए इंदीवर को बेस्ट लिरिक्स का फिल्मफेयर अवार्ड भी मिला था

मेरे भैया मेरे चंदा मेरे अनमोल रतन

काजल फिल्म का ये गाना काफी भावुक कर देने वाला है। इस गाने को मीना कुमारी, धर्मेंद्र, राजकुमार पर फिल्माया गया है। गाने को फेमस सिंगर आशा भोसले ने अपनी आवाज दी है

राखी धागों का त्योहार

यह गाना राखी फिल्म का है। यह फिल्म 1962 में रिलीज हुई थी। इस गाने को मोहम्मद रफी ने गाया है। इस गाने में एक भाई अपनी बहन की हर छोटी-छोटी चीज का ध्यान रखता है। इस गाने को बड़े ही खूबसूरत तरीके से फिल्माया गया है

यह राखी बंधन है ऐसा

यह गाना 1972 में आई फिल्म बेईमान का है। इस फिल्म के गाने यह राखी बंधन है ऐसा को लोगों ने खूब पसंद किया था। यह गाना मनोज कुमार, राखी और प्रेम नाथ पर फिल्माया गया है। गाने को लता मंगेशकर ने अपनी आवाज दी है

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.