Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भ्रष्टाचार के आरोपियों और जमानत पर बाहर अधिकारियों की मलाईदार पोस्टिंग पर हाईकोर्ट सख्त, हरियाणा सरक... कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में नेशनल हाईवे-44 पर बड़ा सड़क हादसा, दिल्ली से जम्मू जा रही इंडो-कैनेडियन ब... सोनिया गांधी की आत्मकथा में सांसद कुमारी सैलजा का विशेष जिक्र, हरियाणा की राजनीति में बढ़ी चर्चा जाखल में फर्जी हैवी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाले बड़े गिरोह का भंडाफोड़, सीएएम फ्लाइंग की छापेमारी म... हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने दिल्ली में राहुल गांधी से की मुलाकात, सांगठनिक मजबूती प... यमुनानगर के मशहूर कपूर ज्वेलर्स से 4.5 लाख के जेवर ठगने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, मां-बेटे... हरियाणा सरकार का बड़ा तोहफा: कर्मचारियों का वेतन और बीमा कवरेज बढ़ा, ग्रेच्युटी की सीमा भी हुई संशोध... हरियाणा के यमुनानगर में अनोखी शादी: हेलीकॉप्टर से आई दुल्हन, दूल्हे ने दहेज में लिए सिर्फ एक रुपया— ... हरियाणा के झज्जर में ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी, ढाकला गांव में बाइक सवार बदमाशों ने दो युवकों को मा... दिल्ली में भूपेंद्र सिंह हुड्डा की अध्यक्षता में कांग्रेस विधायक दल की बैठक, सरकार पर लगाए गंभीर आरो...

परेशान छात्राओं ने CM योगी को खून से लिखा पत्र, ‘प्रिंसिपल छेड़खानी करता है’

49

गाजियाबाद के एक स्कूल में पढ़ने वाली कुछ छात्राओं ने अपने खून से पत्र लिखकर प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजे गए पत्र में स्कूली छात्राओं ने प्रिंसिपल पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। खून से लिखे पत्र में छात्राओं ने लिखा है कि बाबा जी, हम आपकी बेटियां हैं, हमें न्याय दीजिए। गौरतलब है कि पुलिस को दोनों ही पक्षों से इस मामले में शिकायत मिली है।

वेव सिटी थाना क्षेत्र की छात्राओं ने पत्र लिखकर मुख्यमंत्री से न्याय और आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। गौरतलब है कि 21 अगस्त को छात्राओं ने स्कूल प्राचार्य के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जब पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो स्वजन स्कूल पहुंच गए। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने स्कूल में घुसकर पिटाई कर दी। इस घटना के बाद छात्राओं ने खून से 4 पन्नों का खत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम लिखा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.