Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

सीएमओ ने कहा शालीनता से बात कीजिए, पार्षद के साथ आई महिला ने तमाचा जड़ दिया

32

सबलगढ़-मुरैना। एक महिला पार्षद के कारण शुक्रवार को सबलगढ़ नगर पालिका में बड़ा विवाद हो गया। पार्षद के साथ आई महिला ने तैश में आकर सीएमओ के गाल पर तमाचा जड़ दिया। यह पूरी घटना मोबाइल पर बने वीडियो में कैद हो गई।

नपा कर्मचारियों ने हड़ताल पर जाने का ऐलान किया

कर्मचारियों के साथ काम कर रहे थे सीएमओ

घटनाक्रम शुक्रवार दोपहर ढाई से तीन बजे का है, जब सीएमओ सियाशरण यादव लेखा कक्ष में लेखापाल रामप्रसाद जाटव, कार्यालय अधीक्षक ओमप्रकाश धाकड़ के साथ बैठकर रक्षाबंधन से पहले कर्मचारियों का वेतन जारी करवाने का काम करवा रहे थे।

महिलाओं ने की काम न होने की श‍िकायत

इसी दौरान वार्ड 6 की पार्षद रचना राठौर, अशरफ खान, रुकमणि जग्गा के साथ एक दर्जन से ज्यादा महिलाएं वहा पहुंचीं। पार्षद रचना ने वार्ड में काम नहीं करवाने की शिकायत की, इस पर सीएमओ ने कहा कि हर काम उनके हाथ में नहीं, पूरे अधिकार परिषद के हैं।

वीडियो हुआ बहुप्रसार‍ित

इसी दौरान पार्षद व उनके साथ आईं महिलाएं तू-तड़ाक करते हुए सीएमओ से अभद्रता करने लगीं। इस घटनाक्रम के बहुप्रसारित हुए वीडियो में सीएमओ महिलाओं से कह रहे हैं, कि पीछे हटकर शालीनता से बात कीजिए।इसी बीच महिला पार्षद के साथ आई रुकमणि जग्गा ने सीएमओ के गाल पर पूरी ताकत से चांटा जड़ दिया।

टेबल पर रखे कागज फाड़े

सीएमओ ने थाने में दर्ज करवाई शिकायत में बताया है, कि रुकमणि ने चांटा मारा, इसके बाद पार्षद रचना राठौर व उसके साथ आए अशरफ ने टेबल पर रखे कागज फाड़ दिए और धमकाने लगे, कि नपा में अब कोई काम नहीं होगा। सीएमओ की शिकायत पर सबलगढ़ थाने में पार्षद रचना राठाैर, रुकमणि जग्गाव अशरफ खान के खिलाफ धारा 294, 332, 353, 186 एवं 34 के तहत केस दर्ज किया गया है।

और महिला पार्षदों ने लगाए छेड़छाड़ के आरोप, थाने में दिया आवेदन

जब मामला तूल पकड़ा और सीएमओ ने थाने में शिकायत की तो, महिला पार्षद रचना राठौर व वार्ड 16 की पार्षद विमला देवी ने भी थाने में आवेदन दे दिया, जिसमें सीएमओ यादव पर अभद्रता से लेकर छेड़छाड़ करने तक के आरोप लगाए हैं।पुलिस ने इस आवेदन को जांच में ले लिया है।

नपा में ताला लगा हड़ताल पर कर्मचारी

सीएमओ को चांटा मारने के बाद नपा के कर्मचारियों का आक्रोश भी फूट पड़ा और महिला पार्षद व अन्य आरोपितों पर सख्त कार्रवाई की मांग लेकर सबलगढ़ नपा के अधिकारी-कर्मचारियों ने हड़ताल का ऐलान कर दिया। दोपहर बाद ही नपा में ताला लगा दिया। नपा में यह हड़ताल आगे भी जारी रह सकती है, इससे आमजन की समस्या बढ़ सकती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.