Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

संगठन की सख्ती के बाद देवी मंदिर में हंगामा करने वाले विधायक पुत्र ने पुजारी से मांगी माफी, मिली जमानत

33

इंदौर : मध्यप्रदेश के देवास जिला मुख्यालय पर स्थित प्रसिद्ध देवी मां के मंदिर परिसर में पुजारी के साथ कथित दुर्व्यवहार और धमकी संबंधी मामले के बाद इंदौर से भारतीय जनता पार्टी के एक विधायक के पुत्र रूद्राक्ष शुक्ला ने मंदिर पहुंच कर क्षमायाचना की। मंदिर में क्षमायाचना के पहले रुद्राक्ष शुक्ला अपने साथियों के साथ मंगलवार को देवास कोतवाली थाने पहुंचा, जहां वैधानिक कारर्वाई के बाद रूद्राक्ष को जमानत मिल गई। इसके बाद रूद्राक्ष ने मंदिर पहुंच कर देवी प्रतिमा और पुजारी दोनों से क्षमायाचना की। बताया जा रहा है कि संगठन की सख्ती के बाद इंदौर से विधायक गोलू (राकेश) शुक्ला के पुत्र रुद्राक्ष शुक्ला ने ये कदम उठाया है। दो दिन पहले ये मामला सामने आने के बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और लोकसभा सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने विधायक पुत्र की ओर से इस प्रकार सत्ता का रौब दिखाने संबंधित मामले पर मीडिया से कहा था कि कोई किसी का भी बेटा हो, इस प्रकार का गलत व्यवहार करने की अनुमति नहीं है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद कारर्वाई की जाएगी।

बता दें कि 11 अप्रैल की देर रात की इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद इस सिलसिले में पुलिस ने विधायक पुत्र समेत सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार कोतवाली थाने में सोमवार देर रात प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। इसमें रुद्राक्ष शुक्ला के अलावा अमन, जीतू रघुवंशी, लोकेश चंदवानी, मनीष, अनिरुद्ध सिंह पवार और हनी नाम के व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मारपीट, दुर्व्यवहार और धमकी देने संबंधी धाराओं के तहत आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में पुजारी ने पुलिस के समक्ष शिकायत दर्ज कराई है। सूत्रों ने कहा कि शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी मध्य रात्रि में कुछ लोग वाहनों से पहाड़ी पर स्थित देवी मां के मंदिर परिसर पहुंचे और जबरदस्ती पट खुलवाने का प्रयास किया। इस दौरान आरोपियों का पुजारी और उनके समर्थकों के साथ विवाद हो गया था। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद दबाव के चलते पुलिस ने सोमवार रात्रि में मामला दर्ज कर प्रकरण जांच में ले लिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.