Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मौत का सफर! टोहाना में बस की खिड़कियों पर लटककर कॉलेज जाने को मजबूर छात्र, रोडवेज की बदहाली देख दहल ... सावधान: अगर आप भी खाते हैं केला, आम और पपीता तो रुक जाइए! डॉक्टरों ने बताया इसके पीछे का खौफनाक सच होश उड़ा देगी वारदात: पंजाब में पेंशन लेने गई महिला के साथ दरिंदगी! पूरी कहानी सुनकर कांप उठेगी रूह बड़ी खबर: होला मोहल्ला पर श्री आनंदपुर साहिब जा रही संगत के साथ घटा दर्दनाक हादसा! मौके पर मची भारी ... Jalandhar News: GST टीम को बंधक बनाने के मामले में बड़ी कार्रवाई, पूर्व पार्षद पति समेत 9 लोगों पर F... Ranjeet Singh Encounter: रणजीत सिंह एनकाउंटर मामले में बोले जत्थेदार गढ़गज, निष्पक्ष जांच की उठाई मा... Ranjeet Singh Encounter: रणजीत सिंह एनकाउंटर मामले में सबूत सार्वजनिक करें CM और DGP, परगट सिंह की म... पंजाब में 'बदलाव' की आहट! 14 मार्च को अमित शाह की मेगा रैली, बीजेपी ने झोंकी पूरी ताकत Punjab Politics: अमित शाह की रैली को लेकर बोले अश्विनी शर्मा, पंजाब की मान सरकार पर साधे तीखे निशाने Double Suicide Case: देवर-भाभी ने एक साथ उठाया खौफनाक कदम, इलाके में फैली सनसनी

बड़गोंदा में लगातार हो रहा बाघ का मूवमेंट नर्सरी में पर्यटकों ने बनाया वीडियो

62

महू। महू में एक बार फिर बाघ के मूवमेंट का वीडियो सामने आया है। बाघ फिर से अपने विचरण वाले स्थान बड़गोंदा क्षेत्र में ही नजर आया है। पुलिया से गुजरते हुए कुछ लोगों ने बाघ का वीडियो बनाया, जिसके बाद वन विभाग ने भी बाघ होने की पुष्टि की है। गुरुवार सुबह भी बड़गोंदा नर्सरी में बाघ के होने की पुष्टि हुई है। नर्सरी में बाघ के पग चिह्न मिले हैं। नर्सरी से बाहर निकलते ही यह पुलिया है, जहां बाघ नजर आया है।

महू तहसील में बाघ का मूवमेंट सात मई से जारी है। एक माह से वर्षा के कारण बाघ जंगल में ही था। 15 अगस्त के बाद से फिर से बाघ का मूवमेंट हो रहा है। 15 अगस्त से अब तक बाघ का चार बार मूवमेंट पता चला है। बुधवार रात को ही बड़गोंदा नर्सरी में बाघ के पग चिह्न मिले हैं। इसके साथ ही गुरुवार को एक वीडियो भी बहुप्रसारित हुआ, जिसमें बाघ बड़गोंदा बालाजी मंदिर के पहले नखेरी नदी पर बनी पुलिया पर घूमता नजर आ रहा है। वीडियो सोमवार का बताया जा रहा है। यह वीडियो खरगोन जिले के निवासी कुछ लोगों ने बनाया है।

बड़गोंदा नर्सरी में है अधिक मूवमेंट

गौरतलब है कि महू तहसील में 15 अगस्त से लगातार बाघ का मूवमेंट जारी है। अधिकतम बार बाघ बड़गोंदा नर्सरी में ही नजर आ रहा है। 15 अगस्त को बड़गोंदा नर्सरी के कर्मचारी से बाघ का आमना सामना हुआ। इसके बाद 19 अगस्त को भी नर्सरी के गेट के पास बाघ नजर आया। बुधवार रात फिर से यहां बाघ के पग चिह्न मिले हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.