Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jharkhand News: गुमला में दरिंदगी! 5 युवकों पर बच्ची से गैंगरेप का आरोप, घर के पास फेंका JSSC TGT 2016 News: हाईस्कूल शिक्षक नियुक्ति मामले में बड़ी खबर, 4 अक्टूबर से रोज होगी सुनवाई Jharkhand Politics: चुनाव आयोग के खिलाफ राजद और माले का हल्ला बोल, मुख्य चुनाव आयुक्त का फूंका पुतला Mahanadi Water Level: महासमुंद में नदी-नाले उफान पर, कलेक्टर ने मोर्च संभालते हुए जारी की एडवाइजरी Swachh Korba: दिल्ली-इंदौर की तर्ज पर आधुनिक मशीनों से होगी कोरबा की सफाई, 50 करोड़ के PPP मॉडल का प... Chhattisgarh Crime: रिसॉर्ट की आड़ में चल रहा था प्रतिबंधित लकड़ियों का खेल, संयुक्त टीम ने किया पर्... Bemetara Transformer Blast: बिजली विभाग की लापरवाही ने ली 3 किसानों की जान, गांव में पसरा मातम Prashant Kishor Delhi Expansion: जन सुराज पार्टी जल्द करेगी दिल्ली स्टीयरिंग कमेटी का ऐलान, पूर्वांच... Surajpur Police Action: सूरजपुर में अपराध के 2 बड़े मामले! उमापुर में पति अरेस्ट, पकनी गांव में आशिक... Chhattisgarh Crime: कांकेर के आमाबेड़ा में सगे भाई की हत्या, 16 गवाहों के बयान पर दोषी को मिली उम्रक...

Punjab Politics: अमित शाह की रैली को लेकर बोले अश्विनी शर्मा, पंजाब की मान सरकार पर साधे तीखे निशाने

28

चंडीगढ़ : भारतीय जनता पार्टी पंजाब 14 मार्च को मोगा में ‘बदलाव रैली’ का आयोजन करेगी, जिसे भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह  संबोधित करेंगे। यह घोषणा करते हुए पंजाब भाजपा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि हर तरह से त्रस्त पंजाब का हर वर्ग आम आदमी पार्टी को सत्ता से बेदखल कर बदलाव के रूप में भाजपा को एक विश्वसनीय और क्रेडिबल विकल्प मान चुका है।

16 मार्च 2026 को दिल्ली के रिमोट कंट्रोल से चलने वाले कठपुतली मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी सरकार के चार वर्ष पूरे हो जाएंगे। इन चार वर्षों में चुनावी गारंटियां और वादे पूरे करना तो दूर, आप सरकार पंजाब में कानून का राज भी सुनिश्चित नहीं कर पाई। सत्ता में आने से पहले कही गई हर बात से मुकरते हुए सरकार ने यू-टर्न लिया है।

शर्मा ने कहा कि पंजाब में कानून-व्यवस्था बदहाल है और नशा व माइनिंग माफिया के साथ भ्रष्टाचार बेलगाम है। स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था चरमराई हुई है, कर्मचारियों को वेतन-पेंशन समय पर नहीं मिल रही। मुफ्त योजनाओं का बकाया न मिलने से बिजली बोर्ड और पंजाब रोडवेज भारी घाटे में हैं और महीनों से वेतन तक नहीं दे पा रहे। बेअदबी के दोषियों को सजा नहीं मिली, जबकि आप नेताओं पर ही माफिया से मिलीभगत के आरोप आप के नेता, सांसद और विधायक ही लगा रहे हैं। मान ने हर फसल पर एमएसपी देने का वादा पूरा करना तो दूर, पिछले चार वर्षों में केंद्र द्वारा गेहूं और धान के लिए भेजी जा रही एमएसपी में भी किसानों को कटौती झेलनी पड़ी। व्यापारी पंजाब सरकार के टैक्स उगाही आतंक से त्रस्त है । शहरों, कस्बों व गाँवों को जाने वाली और उनके अंदर की सड़कों को नया तो क्या बनाना चार साल में खड्डे भी नहीं भर पाई आप सरकार ।

शर्मा ने आगे कहा कि पंजाब के हर गांव, कस्बे और शहर में चेन स्नैचिंग की घटनाएं रोज हो रही हैं। बड़े व्यापारियों के साथ-साथ अब फिरौती के लिए फोन आटा-दाल बेचने वाले किराना दुकानदारों तक को आ रहे हैं। कबड्डी खिलाड़ियों को सरेआम मौत के घाट उतारा जा रहा है। गैंगस्टर खुलेआम गोलियां चलाकर जिसे चाहें मार रहे हैं, और अब तो पुलिस थानों तथा एसएसपी कार्यालयों के बाहर भी बेखौफ वारदातें हो रही हैं।

शर्मा ने आरोप लगाया कि पंजाब में आतंकवाद को जड़ से खत्म करने वाली पंजाब पुलिस को अरविन्द केजरिवल और भगवंत मान ने अपने राजनीतिक विरोधियों से बदला लेने में इतना व्यस्त कर दिया है कि पुलिस अपने ही थानों पर हो रहे ग्रेनेड हमलों को रोकने में नाकाम साबित हो रही है।

अंत में शर्मा ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में पंजाब की जनता आप सरकार से छुटकारा पाकर राज्य में भाजपा की डबल इंजन सरकार बनाएगी और पंजाब को विकास की राह पर आगे बढ़ाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.