Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Muslim Personal Law: शरिया कानून के नियमों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को नो... Bihar Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana: अब किश्तों में मिलेंगे 2 लाख रुपये, जानें क्या हैं नई शर्ते... Gurugram News: गुरुग्राम जा रही बैंककर्मी महिला की संदिग्ध मौत, 5 महीने पहले हुई थी शादी; पति ने पुल... Bajrang Punia News: बजरंग पूनिया ने हरियाणा सरकार को घेरा, बोले- घोषणा के बाद भी नहीं बना स्टेडियम Sohna-Tawru Rally: विकसित सोहना-तावडू महारैली में धर्मेंद्र तंवर ने किया मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत Haryana Crime: महिला बैंककर्मी की हत्या का खुलासा, पति ही निकला कातिल, शक के चलते दी दर्दनाक मौत Faridabad News: फरीदाबाद में DTP का भारी एक्शन, अवैध बैंक्विट हॉल और गेम जोन पर चला 'पीला पंजा' Faridabad News: फरीदाबाद की केमिकल फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 48 से ज्यादा लोग झुलसे लुधियाना में एसिड Attack, महिला पर युवक ने फैंका तेजाब, चीखों से गूंजा इलाका! Punjab Drug Menace: सरेआम चिट्टे का खेल! इंजेक्शन लगाते युवकों का वीडियो वायरल, दावों की खुली पोल

निर्यात शुल्क हटाने पर ही रतलाम मंडी में उपज बेचने आएंगे किसान

47

रतलाम। प्याज के निर्यात पर चालीस प्रतिशत शुल्क लगाने से नाराज किसानों का आंदोलन दूसरे दिन भी जारी रहा। बुधवार को किसानों ने ट्रैक्टर रैली निकाली। इसमें संयुक्त किसान-मजदूर संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम पंडित भी रतलाम पहुंची। किसान-मजदूर कांग्रेस संगठन ने 21 अगस्त को बैठक कर आंदोलन की रूपरेखा तय की थी। पहले दिन 22 अगस्त को किसानों ने महू रोड स्थित कृषि मंडी में तालाबंदी कर प्रदर्शन किया था। वहीं बुधवार को कृषि मंडी व पावर हाउस रोड स्थित लहसुन प्याज मंडी की नीलामी में हिस्सा नहीं लिया।

अनाज मंडी से दोपहर करीब साढ़े बारह बजे वाहन रैली निकाली गई। रैली में संयुक्त किसान-मजदूर संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम पंडित स्वयं ट्रैक्टर चला रही थी। किसान नेता डीपी धाकड़, राजेश पुरोहित, अरविंद पाटीदार, भवगतीलाल पाटीदार, दातारसिंह, सुरेश पाटीदार सहित बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर, बाइकों पर तथा पैदल चल रहे थे।

रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई मंडी पहुंची, जहां सभा हुई। सभा में पूनम पंडित ने कहा कि सरकार ने किसान विरोधी निर्णय लिया है। मध्यप्रदेश में जरूरत पड़ी तो देश के अनेक किसान संगठनों के पदाधिकारियों व सदस्यों को आंदोलन में शामिल किया जाएगा।

नीलामी बंद कराने पर किसान नेताओं पर प्रकरण दर्ज

रतलाम। स्टेशन रोड पुलिस ने किसान आंदोलन में शामिल किसान नेताओं सहित करीब 20 लोगों पर मंडी का रास्ता रोकने, नीलामी बंद कराने व शासकीय कार्य में बाधा का मामला दर्ज किया है। मंडी के उप निरीक्षक ईश्वरलाल पारगी ने रिपोर्ट की है कि वे सुरक्षा गार्डों व अन्य कर्मचारी के साथ मंडी गेट पर ड्यूटी कर रहे थे।

तभी आरोपित किसान नेता डीपी धाकड़, समरथ पाटीदार, संजय पाटीदार, सुरेश पाटीदार, राजेश पुरोहित, मानवेंद्रसिंह व अन्य 15 से 20 लोग नारेबाजी कर गेट बंद कर आवागमन बाधित किया। इसके बाद मंडी के अंदर जाकर प्याज की नीलामी प्रक्रिया रुकवा कर धरना प्रदर्शन करने लगे। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ भादंवि की धारा 341, 353, 188 के तहत प्रकरण दर्ज किया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.