Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Gold Silver Price Today: सोना हुआ महंगा, चांदी अब भी रिकॉर्ड हाई से काफी नीचे, जानें 10 ग्राम गोल्ड ... Punjab Crime News: पंजाब में बड़ी वारदात, NRI के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत का माहौल NGT Strict Orders: एनजीटी की बड़ी कार्रवाई: 217 क्रशरों की जांच रिपोर्ट तलब, प्रदूषण मानकों के उल्लं... Kaithal News: कैथल में कॉलेज गई दो छात्राओं का अपहरण! घर नहीं लौटने पर परिजनों में मचा हड़कंप, पुलिस... बड़ी खबर: हरियाणा के छात्रों के लिए बंद हुए ब्रिटेन के दरवाजे? कई प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटीज ने लगाई रो... सिरसा में कोहराम: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, 3 नाबालिगों की मौत से पसरा सन्नाटा पुलिसकर्मियों के लिए बड़ी खबर: DSP से ASP बनने के नियमों में बड़ा बदलाव, अब सिर्फ सिनियोरिटी नहीं, ख... Karnal News: पत्नी को नहर पर बुलाकर पति ने लगाई छलांग, SDRF ने बरामद किया शव, हैरान कर देगी वजह Jind News: जींद में युवक के मुंह पर पेशाब करने के मामले में 5 गिरफ्तार, पुलिस ने सिर मुंडवाकर निकाला... Haryana News: रेडक्रॉस भवन के लिए शुरू हुई कवायद, वाइस चेयरमैन ने राज्यपाल से जगह मुहैया करवाने की म...

“शासकीय विद्यालय के बच्चे किसी से कम नही“ -जिपं अध्यक्ष श्रीमती चौहान जिले के 12वीं टॉपर्स 48 विद्यार्थियों को मिली स्कूटी

0 21
आगर-मालवा, 23 अगस्त/ हमारे प्रदेश के बेटे-बेटियों ने हमारे प्रदेश और शासकीय विद्यालय का नाम रोशन किया है, हम सबको यही रुकना नही और आगे बढकर अब देश का भी नाम रोशन करना है, उक्त विचार  जिला स्तरीय स्कूटी वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मुन्नाबाई चौहान ने व्यक्त किये।  मुख्यमंत्री स्कूटी प्रदाय योजना अंतर्गत मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान द्वारा शहडोल जिले से प्रदेश के हायर सेकेंडरी टॉपर्स विद्यार्थियों को स्कूटी प्रदाय की गई। जिसमें आगर मालवा जिले के 29 शासकीय स्कूलों के 48 विद्यार्थियों को जिला स्तर पर स्कूटी प्रदान की गई।
   उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय (दरबार कोठी) में आयोजित स्कूटी वितरण जिला स्तरीय कार्यक्रम कलेक्टर  राघवेंद्र सिंह, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती हरसिमरनप्रीत कौर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष रेखा पाटीदार,, जिला अध्यक्ष चिंतामन राठौर, श्री प्रेम यादव  दिनेश परमार, विधायक प्रतिनिधि पारस जैन  ओम मालवीय, सांसद प्रतिनिधि भेरुसिंह सिंह चौहान,  हुकुम सिंह गुर्जर,  रामचंद्र राठौर,  तुफान सिंह गरबड़ा, सहित अन्य जनप्रतिनिधि मंचासिन रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदा का पूजन कर किया गया।
      कार्यक्रम को कलेक्टर  सिंह ने सम्बोधित करते हुए कहा कि शासकीय विद्यालय के बच्चों ने जो अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है वह प्रेरणादायी है, उन्होंने बच्चों से कहा कि जीवन बहुमूल्य है, इसे अपनी मेहनत से तरासते हुए सफल बनाएं,  सभी व्यक्ति साधारण होते है, किंतु उनकी मेहनत उन्हें असाधारण बनाती है और इसी से वे महान बनते हैं, इसलिए जीवन में बड़ा लक्ष्य रखें, हमेशा बड़े सपने देखे और अपनी मेहनत के दम पर उन्हें पूरे करें। कलेक्टर श्री सिंह द्वारा उपस्थित सभी को निष्पक्ष मतदान की शपथ दिलाई एवं निर्वाचन गैलरी का उद्घाटन किया।
जिलाध्यक्ष राठौर ने कहा कि शासकीय विद्यालयों ने अपनी उत्कृष्टता से जिले और प्रदेश को गौरवान्वित किया है, प्रतिभावान बच्चों को प्रदेश के मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता के कारण आज स्कुटी प्राप्त हो रही है, यह प्रतिभा का सही मूल्यांकन है।
      कार्यक्रम को जिला पंचायत उपाध्यक्ष रेखा पाटीदार, सांसद प्रतिनिधि भेरुसिंह चौहान,  ओम मालवीय, विधायक प्रतिनिधि पारस जैन,जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी हरसिमरन प्रीत कौर ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में एलईडी के माध्यम से शहडोल जिले में आयोजित प्रदेश स्तरीय स्कूटी वितरण कार्यक्रम से मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के उद्बोधन का सीधा प्रसारण दिखाया गया। इसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चौहान द्वारा विद्यार्थियों को स्कूटी वितरण की गयी।
     कार्यक्रम की भूमिका दिनेश कुंभकार एडीपीसी रमसा ने रखी। इस अवसर पर अशोक प्रजापति, प्रेम यादव,दिनेश परमार, प्राचार्य शहाना कुरैशी, प्रबंधक एमपी एग्रो ओपी विजयवर्गीय उपस्थित रहे। संचालन डॉ.संदीप शर्मा ने किया तथा आभार जिला शिक्षा अधिकारी आरजी शर्मा ने माना।

Leave A Reply

Your email address will not be published.