Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पंजाब में खेलों का महाकुंभ: 38 खेल, 23 जिलों में मशाल जुलूस और पहली बार टेनिस बॉल क्रिकेट शामिल; रजि... राजमुंदरी सामूहिक आत्महत्या मामला: सुसाइड नोट में ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन के दबाव का आरोप, मां-... राजमुंदरी सामूहिक आत्महत्या मामला: सुसाइड नोट में ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन के दबाव का आरोप, मां-... महाराष्ट्र कार्य संचालन नियम 2026 संशोधित: CM किसी भी विभाग से मंगा सकेंगे फाइलें, मुख्य सचिव को भी ... पानीपत के सिविल अस्पताल में सीटी स्कैन कक्ष में बीमार महिला से छेड़छाड़, पीजीआई में मौत हरिद्वार कांवड़ मेले में डीजे के शोर से भारी ध्वनि प्रदूषण, तीर्थनगरी छोड़ भागे पक्षी अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी केस: ट्रस्ट को सौंपी गई SIT की अंतिम रिपोर्ट, पूर्व ट्रस्टी के दो करीबिय... आजम खान के 10 ठिकानों पर ED की बड़ी कार्रवाई: जौहर ट्रस्ट और यूनिवर्सिटी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस... देश में मॉनसून का विकराल रूप: बंगाल की खाड़ी में डीप डिप्रेशन से कई राज्यों में भारी बारिश, IMD का अ... सीजेपी कार्यकर्ता के पिता पर हमले के खिलाफ आक्रोश, कॉकरोच जनता पार्टी ने दिया 10 दिन का अल्टीमेटम

चांद पर बने हैं बॉलीवुड के ये फेमस गाने आज भी सुनेंगे तो हो जाएंगे दीवाने

46

 इसरो द्वारा भेजा गया ‘चंद्रयान 3’ जल्द ही चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला है। यह हर भारतीय के लिए गर्व का पल होगा। 23 अगस्त को सूर्य के पहली किरण के साथ ही विक्रम लैंडर (Vikram Lander) को चंद्रमा की धरती पर उतारने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। वहीं, बॉलीवुड में ऐसे कई गाने बने हैं, जिनमें चांद शब्द जरूर इस्तेमाल किया गया है। चांद पर बने ये गाने फिलिंग्स को बयां करने के लिए परफेक्ट हैं। मस्ती, प्यार और रोमांस की खूबसूरती बयां करने वाले ये गाने खूब फेमस हुए हैं। आइए, हम आपको बताते हैं कि चांद पर बने बॉलीवुड के वो फेमस गाने कौन-से हैं।

चांद छुपा बादल में

बॉलीवुड की बेहतरीन जोड़ी सलमान खान और ऐश्वर्या राय की फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ का गाना चांद छुपा बादल में आज भी काफी फेमस है। यह फिल्म साल 1999 में आई थी। इस गाने के दौरान सलमान और ऐश्वर्या का रोमांस दिखाया गया है

चांद सी महबूबा हो मेरी

साल 1965 में आई फिल्म ‘हिमालय की गोद में’ ‘चांद सी महबूबा’ गाना फिल्माया गया था। इस फिल्म में एक्टर मनोज कुमार और माला सिन्हा लीड रोल में थे।

गली में आज चांद निकला

अलका याग्निक की खूबसूरत आवाज में बना गाना ‘गली में आज चांद निकला’ आज भी हर किसी को याद है। यह गाना ‘जख्म’ फिल्म है। इसे पूजा भट्ट पर फिल्माया गया था

चांद सिफारिश

आमिर खान और काजोल स्टारर फिल्म ‘फना’ में इस गाने को फिल्माया गया था। यह फिल्म साल 2006 में रिलीज हुई थी। लोगों ने इस फिल्म को काफी पसंद किया था। ‘चांद सिफारिश’ गाना सिंगर शान ने गाया है

चौदहवीं का चांद हो

मोहम्मद रफी की आवाज में गाया गया ये गाना ‘चौदहवीं का चांद’ फिल्म का है। इस गाने को बॉलीवुड का सदाबहार गाना कहा जाता है। ये फिल्म 1960 में आई थी। यह गाना एक्ट्रेस वहीदा रहमान और गुरुदत्त पर फिल्माया गया था

ये चांद सा रोशन चेहरा

‘कश्मीर की कली’ फिल्म का यह गाना आज भी खूब फेमस है। किसी भी फंक्शन में ये गाना जरूर सुनने को मिलता है। यह फिल्म साल 1964 में रिलीज हुई थी

चांद मेरा दिल चांदनी हो तुम

‘चांद मेरा दिल चांदनी हो तुम’ 1977 में आई फिल्म ‘हम किसी से कम नहीं’ का गाना है। लोग आज भी रोमांस के लिए इस गाने को गाते हैं। आपने भी इस गाने को कभी न कभी तो गुनगुनाया ही होगा

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.