Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ajay Devgn Highest Grossing Films: 'दृश्यम 3' की ताबड़तोड़ कमाई, क्या अजय देवगन की ये फिल्म तोड़ पाए... सऊदी अरब पर हूती हमलों के बीच रियाद में अहम बैठक: मक्का डिफेंस पैक्ट एक्टिवेट, पाकिस्तान और तुर्की क... Food Inflation India: खाने-पीने की चीजों की महंगाई पर आरबीआई और अर्थशास्त्रियों की चेतावनी, क्या और ... WhatsApp Scam Alert Feature: वॉट्सऐप लाने जा रहा है स्कैम अलर्ट फीचर, अनजान नंबरों के फ्रॉड से बचाएग... Pitru Visarjan Amavasya 2026: पूर्वजों को समर्पित सर्वपितृ अमावस्या पर इस विधि से करें श्राद्ध और तर... Coloured Cities of India: भारत के इन 5 खूबसूरत शहरों को क्यों कहा जाता है रंगों के नाम से, जानिए इसक... Delhi Police ACP Promotion Controversy: जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में घिरे विवेक भगत, दिल्ली सरकार ने... Harmanpreet Kaur Resigns: हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी, तीनों फॉर्मेट ... Justice Nitin Sambre Appointed: जस्टिस डीके उपाध्याय के सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट होने के बाद जस्टिस ... West Bengal By-Election: नंदीग्राम और रेजीनगर पर महासंग्राम, बंगाल में बीजेपी के पहले राजनीतिक परीक्...

मलेशिया में क्वालालंपुर के पास एक्सप्रेसवे पर गिरा चार्टर प्लेन 10 लोगों की मौत

51

मलेशिया की राजधानी क्वालालंपुर में एक चार्टर विमान के एक्सप्रेसवे पर दुर्घटनाग्रस्त होने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई है। लंगकावी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरनेवाले इस विमान में छह यात्री और दो फ्लाइट क्रू सवार थे। यह विमान सुल्तान अब्दुल अजीज शाह हवाई अड्डे की ओर जा रहा था। लैंडिंग के दौरान ये विमान नियंत्रण खो बैठा और एक्सप्रेसवे पर एक कार और एक मोटरसाइकिल से टकरा गया। विमान में सवार सभी आठ सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इसकी चपेट में आने की वजह से कार चालक और मोटरसाइकिल चालक भी मारे गये।

जांच में जुटी पुलिस

सीएनएन ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि फोरेंसिक कर्मी अवशेषों को इकट्ठा करने की प्रक्रिया में जुटे हैं। इनकी मदद से मृतकों की पहचान में मदद मिलेगी। साथ ही परिवहन मंत्रालय घटना की जांच करेगा और वजह जानने की कोशिश की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि दोपहर 2.51 बजे सुबांग एयर ट्रैफिक कंट्रोल टॉवर से दुर्घटनास्थल से धुआं निकलते देखा गया, लेकिन विमान द्वारा कोई इमरजेंसी कॉल नहीं की गई। सोशल मीडिया पर दुर्घटना के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं।

पहले भी हुए हैं हादसे

गौरतलब है कि एल्मिना के शाह आलम में होने वाली यह पहली हवाई दुर्घटना नहीं है। इससे पहले, जापान एयरलाइंस की उड़ान 715 27 सितंबर 1977 को इस क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिसमें सवार 34 लोगों की मौत हो गई थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.