Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

नशीले इंजेक्शन के साथ नाबालिग गिरफ्तार

41

बिलासपुर। सिविल लाइन पुलिस ने जतिया तालाब के पास घेराबंदी कर नाबालिग को नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से 205 नग नशीला इंजेक्शन और दो हजार रुपये जब्त की गई है। नाबालिग के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया है।

सिविल लाइन पुलिस को बुधवार की सुबह सूचना मिली कि जरहाभाठा में एक नाबालिग नशीले इंजेक्शन बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। मुखबिर ने बताया कि नाबालिग नशेड़ियों को नशे का सामान उपलब्ध कराता है। इस पर जवानों ने जरहाभाठा स्थित जतिया तालाब के पास घेराबंदी कर 17 वर्षीय किशोर को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में वह गोलमोल जवाब दे रहा था। तलाशी में उसके पास 205 नग नशीला इंजेक्शन मिला। साथ ही बिक्री की रकम दो हजार 320 रुपये मिले। पुलिस इसे जब्त कर नाबालिग को थाने ले आई। यहां पर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

कारोबारी जेल में, नाबालिग को कर रहे आगे

एसपी संतोष सिंह की पहल पर जिले में नशे के कारोबारियों के खिलाफ निजात अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान पुलिस ने जिले भर में कार्रवाई करते हुए नशे के कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई की। इससे नशे के कारोबारियों में खौफ है। नशे के कारोबारी अब नाबालिग का सहारा ले रहे हैं। वहीं, कई मामलों में महिलाएं भी पकड़ी गई है। कार्रवाई से बचने के लिए नशे के कारोबारी नाबालिग से नशे का सामान बिक्री करवा रहे हैं। वहीं, कार्रवाई के दौरान महिलाओं को आगे कर नशे के कारोबारी फरार हो जा रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.