Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
संभागायुक्त श्री आशीष सिंह ने 4 ग्रामों में VHSND सत्रों का किया निरीक्षण, उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओ... हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले में विभिन्न आयोजन होंगे व्यापक, जनभागीदारी के साथ आयोजन के दिए निर्द... कवर्धा में नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़: ₹12.50 लाख के जाली नोट, टाटा पंच EV कार और प्रिंटर के साथ 3 ग... पचमढ़ी नागद्वारी मेले में दो दिन में पहुंचे 2 लाख श्रद्धालु: अव्यवस्थाओं से आक्रोशित भीड़ का हंगामा,... छतरपुर में सनसनी: मशहूर व्यापारी के इंजीनियर बेटे की रेलवे ट्रैक किनारे मिली संदिग्ध लाश, वर्क फ्रॉम... बुरहानपुर में 'वेस्ट से बेस्ट' की अनूठी मिसाल, केले के तनों से महिलाओं ने बनाईं ईको-फ्रेंडली राखियां विदिशा में बेतवा नदी के उफान से बिगड़े हालात, चरणतीर्थ घाट डूबा; शिव मंदिर में फंसे 3 बेजुबान जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग को मिली ऐतिहासिक सफलता, नई थेरेपी से एड्स पीड़ित माताओं के 13 बच्चे बने ए... ग्वालियर के श्मशान घाटों में खत्म होगी मनमानी: अब तय रेट पर मिलेंगे कंडे और लकड़ी, नगर निगम का बड़ा ... मध्य प्रदेश में लगेगा नेशनल सोयाबीन रिसर्च इंस्टीट्यूट, भोपाल-विदिशा मार्ग होगा 4-लेन; MP कैबिनेट के...

जीवन में कष्ट देता है चंद्र दोष निवारण के लिए इन चीजों का जरूर करें दान

29

 हिंदू ज्योतिष में चंद्रमा का एक महत्वपूर्ण ग्रह माना गया है, जिसका जातक के जीवन में विशेष असर होता है। यदि किसी जातक की कुंडली में चंद्रमा कमजोर रहता है तो वह व्यक्ति छोटी-छोटी बातों को लेकर परेशान हो जाता है और कुंडली में चंद्र दोष के कारण कई तरह के कष्ट भी झेलने पड़ते हैं।

एक राशि में सवा दो दिन रहता है चंद्रमा

हिंदू ज्योतिष के मुताबिक, चंद्रमा एक राशि में करीब सवा दिन दिन रहता है। यदि कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत रहती है तो तो व्यक्ति मानसिक स्तर पर काफी मजबूत होता है, लेकिन चंद्रमा यदि कमजोर हो तो व्यक्ति छोटी-छोटी बातों को लेकर परेशान हो सकता है। ऐसे व्यक्ति भावुकता में आकर गलत फैसले भी ले लेते हैं और फिर भविष्य में पछतावा करते हैं।

स्वास्थ्य भी रहता है खराब

जातक की कुंडली में चंद्र दोष होने पर जातक का स्वास्थ्य हमेशा खराब रहता है और व्यक्ति को अक्सर सर्दी-जुकाम के साथ-साथ मनोविकार जैसी परेशानी हो सकती है। चंद्र दोष होने पर व्यक्ति मन से हमेशा परेशान रहता है।

चंद्र दोष दूर करने के लिए करें ये उपाय

कुंडली में चंद्र दोष दूर करने के लिए हर सोमवार को शिवलिंग पर दूध अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से चंद्र दोष दूर हो जाता है। इसके अलावा सोमवार को पानी के कुछ मात्रा में दूध मिलाकर स्नान करना चाहिए।

इन चीजों का दान करें

कुंडली में चंद्र दोष दूर करने के लिए सोमवार को चावल, दूध, दही, मिश्री, चांदी, मोती, सफेद वस्त्र, सफेद पुष्प, सफेद चंदन आदि का जरूरतमंद लोगों को दान करना चाहिए। इन सभी चीजों का दान शाम के समय पूरी आस्था के साथ करना चाहिए। इसके अलावा सोमवार का व्रत करने से भी चंद्र देवता की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही ‘ॐ श्रां श्रीं श्रौं सः चंद्रमसे नमः’ मंत्र का जाप करने से भी लाभ होता है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.