Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

बुलढाणा में सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा

19

महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में शनिवार सुबह दो निजी बसों की टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई और 21 घायल हो गए। रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने बताया कि मृतकों में दो महिलाएं शामिल हैं।

यह दुर्घटना मलकापुर शहर में एक फ्लाईओवर पर देर रात करीब 2.30 बजे हुई। हादसे का शिकार हुई बसों में से एक बस अमरनाथ यात्रा के बाद हिंगोली जा रही थी, जबकि दूसरी निजी बस नासिक की ओर जा रही थी।

दो बस आमने-सामने टकराई

नासिक की ओर जा रही बस ने एक ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश की और दूसरी बस के सामने आ गई, जिससे टक्कर हो गई। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटना के बाद सड़क पर यातायात बाधित हो गया।

बुलढाणा जिले में दूसरी बड़ी बस दुर्घटना

मरने वालों में अमरनाथ से लौट रही बस का ड्राइवर भी शामिल है। हाईवे पुलिस के मुताबिक बस को सड़क से हटाकर यातायात बहाल कर दिया गया है। हाल ही में बुलढाणा जिले में यह दूसरी बड़ी बस दुर्घटना है।

हादसे पर जिला कलेक्टर ने दिया अपडेट

बुलढाणा हादसे को लेकर जिला कलेक्टर डॉ एच.पी. तुम्मोड ने कहा कि ‘बुलढाणा में दो बसों की टक्कर में 5 लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं एक ने अस्पताल में आकर दम तोड़ दिया। इस हादसे में कुल 6 लोगों की मौत हुई है। घायलों का इलाज चल रहा है।’

पुणे जा रही एक बस में लगी आग

इस महीने की शुरुआत में, महाराष्ट्र में समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेसवे पर यवतमाल से पुणे जा रही एक बस में आग लगने से 26 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बस दुर्घटना में मरने वालों के परिजनों के लिए 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की। महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने भी परिजनों को 5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.