Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हुई 'मिशन के रूप में नेतृत्व' पर राष्ट्रीय कार्यशाला, नीति आयोग क... देशभर के हवाई अड्डों पर कम होगी सीआईएसएफ जवानों की तैनाती, निजी सुरक्षा एजेंसियों के गार्ड संभालेंगे... बिहार की राजधानी पटना में बहुचर्चित इरफान हत्याकांड का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, पत्नी और उसका ... नोएडा के सेक्टर-126 इलाके में कार के भीतर शराब पी रहे युवकों के साथ भीषण हादसा, आग की चपेट में आने स... उत्तराखंड में सड़क हादसों का कहर, महज चौबीस घंटे के भीतर अलग-अलग दुर्घटनाओं में सत्रह लोगों की दर्दन... उत्तर प्रदेश के गोंडा में कथा के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान, यज्ञ में बाधा और सोशल म... मदुरै तनिष्क शोरूम लूटकांड में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य आरोपी निशांत के पास से 6.4 किलो सोन... दिल्ली सरकार का ऐतिहासिक फैसला, राजधानी के ट्रांसजेंडर समुदाय को मिलेगा आयुष्मान भारत योजना का लाभ सर्दियों के मौसम में सेहत का खजाना है आंवला और करीपत्ता की स्वादिष्ट पोडी, जानिए बनाने की आसान विधि मेटा ने इंस्टाग्राम के सुझाव प्रणाली में किए बड़े बदलाव, यूजर्स को अब कम गुणवत्ता और संवेदनशील कंटें...

एमपी की पहली महिला बॉडीबिल्डर वंदना ठाकुर ने नेशनल चैम्पियनशिप में सिल्वर मेडल जीत, किया एशिया-वर्ल्ड चैम्पियनशिप के लिए क्वालीफाई

47

इंडियन बॉडी बिल्डर फेडरेशन द्वारा आयोजित 15वें मिस्टर इंडिया सीनियर मेंस एंड वूमेंस बॉडी बिल्डिंग नेशनल चैंपियनशिप में मध्य प्रदेश की पहली महिला बॉडीबिल्डर वंदना ठाकुर ने एक बार फिर प्रदेश का मान बढ़ाते हुए सिल्वर मेडल जीतकर अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन किया है। यह चैंपियनशिप 16 और 17 मार्च को पंजाब के लुधियाना में आयोजित की गई थी। इस प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न राज्यों से 500 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। जिसमें टॉप 3 विजेताओं को क्रमशः 3 लाख, 1 लाख और 50000 रुपये का कैश प्राइस दिया गया। अपनी इस उपलब्धि के साथ ही वंदना ने एशिया और विश्व चैंपियनशिप ट्रायल के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है।

इस मौके पर वंदना ने कहा, “यह सम्मान मेरे लिए एक अद्वितीय अनुभव है। मैं अपने शहर और प्रदेश के लिए गर्व महसूस कर रही हूं। इस चैम्पियनशिप की तैयारी में मेरे गुरु श्री अतिन तिवारी ने एक पिता बनकर मेरा साथ दिया। उनके मार्गदर्शन से मैं यह मुकाम प्राप्त कर पाई हूँ। इसके अलावा मैं रोहित जेठवा जी के सहयोग के लिए भी उनका धन्यवाद करना चाहूंगी। मुझे आशा है कि मैं आगे भी अपने सपनों को पूरा करने में सफल होंगी और एक महिला बॉडीबिल्डर के रूप में भारत का नाम पूरे विश्व में रोशन करूंगी।”

बता दें कि इंदौर की रहने वाली वंदना ने महिला बॉडी बिल्डर के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व तो किया ही है, बल्कि वह प्रतिष्ठित वर्ल्ड पॉवरलिफ्टिंग यूनियन सर्टिफिकेशन भी अपने नाम कर चुकी हैं। वर्ल्ड पावर लिफ्टिंग चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक विजेता वंदना, अब एशिया और विश्व चैम्पियनशिप के लिए तैयारी करेंगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.