Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पीएम मोदी ने पहली बार राज्यसभा सांसद बने 36 बीजेपी नेताओं से की मुलाकात, दिया 'वर्तमान में जीने' का ... संसद का गतिरोध बरकरार: रिजिजू ने मांगा सहयोग, राहुल गांधी बोले— "अमित शाह के बयान के बिना नहीं चलेगा... सुंदरगढ़ भूमि विवाद: बिना ग्रामसभा की सहमति 12 गांवों की जमीन पर कब्जा, आप सांसद संजय सिंह ने संसद म... राहुल गांधी की छात्रों के साथ पीसी: मुंबई में पुलिस वैन रोकने वाली रिया अहीर और जंतर-मंतर के प्रदर्श... अररिया में सनसनीखेज खुलासा: पड़ोसियों को फंसाने के लिए मां-बहन ने की बेटी की हत्या! पिता के बयान से ... शामली में पुलिस एनकाउंटर में 1 लाख का इनामी फुरकान ढेर! कैराना पलायन का था मास्टरमाइंड, एक सिपाही को... संत कबीर नगर: 21 साल की शादी और 5 बच्चों के बाद पत्नी को हुआ प्यार, पति ने खुद मंदिर में रचाई प्रेमी... अखिलेश यादव का नया नारा: "PDA में P का मतलब पंडित भी", जनेश्वर मिश्र जयंती से भाजपा पर साधा बड़ा निश... इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती रैली: सेंटर जाने से पहले साथ रख लें ये 9 जरूरी दस्तावेज, वरना होंगे बाहर... झारखंड छात्र आंदोलन: ईगो नहीं, मुद्दों की लड़ाई! जानें जंतर-मंतर प्रदर्शन से इसकी अलग पहचान

राहुल गांधी खुद चीनी राजदूतों से मिलते रहे, ये हमें सिखाएंगे क्या करना है: राजीव चंदशेखर

41

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के चीन के मुद्दे को लेकर केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता राजीव चंदशेखर ने पलटवार किया है। भाजपा लगातार राहुल के इस बयान पर हमलावर है। चंदशेखर ने कहा कि राहुल गांधी को चीन के बारे में कुछ नहीं पता है। मंत्री राजीव चंदशेखर ने कहा, “राहुल गांधी चीन के बारे में कुछ भी कैसे बोल रहे है। वह खुद चीनी राजदूतों से मिलते रहते है। अब वह हमें सिखाएंगे कि चीन के साथ क्या करना है।

राहुल गांधी की सरकार (कांग्रेस) कहती थी कि वे सड़क नहीं बनाएंगे क्योंकि चीनी सरकार नाराज हो जाएगी… पीएम मोदी की सरकार ने कोई समझौता नहीं किया है, किसी भी देश को हमारी क्षेत्रीय अखंडता का एक इंच भी उल्लंघन नहीं करने दिया।”

राहुल का मोदी सरकार पर निशाना

कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी कुछ दिन पहले लद्दाख दौरे पर गए थे, इस दौरान उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि पिछले दिनों चीन ने लद्दाख के लोगों की जमीन छीन ली थी, यहां के लोगों का कहना है कि चीन के सैनिकों ने उनके इलाकों में घुस जमीन छीन ली है, लेकिन पीएम मोदी ने कहा कि एक भी इंच जमीन नहीं छीनी गई। लोगों ने कहा कि आप यहां आकर किसी से भी पूछ सकते है।

भाजपा ने कांग्रेस पर लगाए आरोप

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह अपनी सहयोगी पार्टी द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (द्रमुक) के दबाव में काम कर रही है। साथ ही, केंद्र में सत्तारूढ़ दल ने कावेरी नदी से 10 अरब घन फुट पानी तमिलनाडु को छोड़े जाने को लेकर कर्नाटक सरकार की निंदा की है। केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कर्नाटक सूखे से प्रभावित हुआ है और अन्य दलों के साथ परामर्श किये बगैर पानी छोड़ने का (कर्नाटक की) कांग्रेस सरकार का फैसला किसानों की चिंताओं को बढ़ाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.