Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

कावड़ यात्रा पर मधुमक्खियों ने किया हमला 20 से ज्यादा श्रद्धालु घायल

28

उज्‍जैन, तराना। तराना तहसील के ग्राम करंज से रविवार को महादेवखोरा के लिए निकली कावड़ यात्रा पर एकाएक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। बताया जाता है कि अचानक हुए मधुमक्खियों के हमले से 20 से ज्यादा श्रद्धालु घायल हो गए। बाद में सभी को शासकीय अस्पताल में उपचार दिया गया।

निपानिया ग्राम के समीप किया मधुमक्खियों ने हमला

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कावड़ यात्री भजनों की धुन पर थिरकते हुए महादेवखोरा पहुंच रहे थे। बताया जाता है कि इसी दौरान निपानिया ग्राम के समीप कावड़ यात्रियों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया।

हमले से कावड़ यात्रियों में भगदड़ मची

अचानक हुए मधुमक्खियों के हमले के बाद कावड़ यात्रियों में भगदड़ मच गई। इस दौरान कई महिलाओं व बच्चो को मधुमक्खियों ने घायल कर दिया। 20 से अधिक घायल श्रद्धालुओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तराना लाया गया। यहां पर डॉ ललित जांगिड़ एवं डॉ नवीन परमार ने सभी श्रद्धालुओं का उपचार किया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.