Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
गॉल टेस्ट के लिए श्रीलंका टीम का ऐलान: 3 साल बाद डिकवेला की वापसी, 5 स्पिनर्स के साथ भारत से भिड़ेगी... 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में ही कमाए ₹5 करोड़ से ज्यादा: क्या सनी देओल की 'बंटवारा 1947' को पछाड... टेक्सास में बड़ा सैन्य हादसा: अमेरिकी सेना का अपाचे AH-64 अटैक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 2 जवानों क... रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) का नया प्रस्ताव, लोन ब्याज दरें तय करने के लिए लागू होगा एकसमान सिस्टम सैमसंग गैलेक्सी A36 5G पर ₹9,000 की बड़ी छूट! फ्लिपकार्ट फ्रीडम सेल में मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफ... घर में बंद या टूटी घड़ी रखना क्यों माना जाता है अशुभ? जानिए क्या कहता है वास्तु शास्त्र आंवला-पुदीना से लेकर एलोवेरा तक: सेहत के लिए वरदान हैं ये 4 आंवला ड्रिंक्स, जानें बनाने का सही तरीका एयर इंडिया फुकेट-दिल्ली फ्लाइट में सनसनीखेज खुलासा, नशे में धुत पायलट हवा में 35 मिनट तक सोया झारखंड में 19 दिनों से सड़कों पर छात्र: देवेंद्र महतो बोले— 'आत्मा सत्याग्रह स्थल पर है', रघुवर दास ... जबलपुर में कॉलेज स्टूडेंट बनकर गांजा तस्करी: स्कूली बैग से निकला ₹5.6 लाख का गांजा, महंगे शौक ने बना...

लखनऊ पहुंचे सुपर स्टार रजनीकांत कहा – सीएम के साथ देखूंगा फिल्म जेलर

61

शुक्रवार की शाम जानेमाने अभिनेता रजनीकांत लखनऊ पहुंचे। यहां पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ ही अपनी फिल्म जेलर देखूंगा। इसकी कामयाबी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि ये सब ऊपरवाले की कृपा है। सुपरस्टार रजनीकांत 18 से 20 अगस्त तक, यानी तीन दिनों की यूपी यात्रा पर हैं। इस दौरान वे अयोध्या, काशी और मथुरा के मंदिरों में भगवान के दर्शन करेंगे।

आध्यात्मिक यात्रा पर रजनीकांत

इन दिनों सुपरस्टार रजनीकांत लगातार देश के अलग-अलग हिस्सों का भ्रमण कर रहे हैं। पिछले हफ्ते उत्तराखंड के दौरे में रजनीकांत ने शनिवार 12 अगस्त को बदरीनाथ धाम की यात्रा की थी। अगले दिन उन्होंने गणेश गुफा, व्यास गुफा, माणा गांव और सरस्वती उद्गम के दर्शन किए। इसके बाद मंगलवार, 15 अगस्त को वह आध्यात्मिक दौरे पर रांची पहुंचे। योगदा सत्संग आश्रम में ध्यान लगाने के अलावा उन्होंने सिद्धपीठ रजरप्पा मंदिर में पूजा-अर्चना की।

‘जेलर’ का जलवा

सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर’ भी धमाल मचा रही है। दुनिया भर में थलाइवा स्टारर जेलर का ही डंका बज रहा है। रजनीकांत स्टारर इस फिल्म ने दुनियाभर में 411 करोड़ की कमाई कर ली है, जबकि इंडिया ग्रॉस की बात करें तो वह 264 करोड़ का है। यह तमिल फिल्मों में यह फिल्म दुनियाभर में तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.