Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
एशियाई पैरा खेलों में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाले भारतीय खिलाड़ियों से मिले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोद... कोलकाता का एसआरएफटीआई संस्थान 11 दिसंबर तक बंद, छात्रों और प्रशासन के बीच तनाव के बाद बड़ा फैसला सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा मामला, दिल्ली पुलिस ने अदालत में दाखिल की चार्जशीट— 6 लोगों को बनाया गया ... एनआईए की अपील पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सचिन वाझे की जमानत हुई रद्द यूपी की वोटर लिस्ट में 2.4 करोड़ मतदाताओं का बड़ा अंतर, विधानसभा और पंचायत सूची में भारी विरोधाभास बिहार के दरभंगा में बदमाशों की गोली से ASI घायल, गश्ती के दौरान उजान गांव के पास हुआ हमला हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में 11,320 फीट की ऊंचाई पर बसा है बेहद खूबसूरत और शांत गांव चित्रकुल, ... रणबीर-यश की 'रामायण' में रावण के एक सिंहासन को बनाने में खर्च हुए 1 करोड़ रुपये, जानिए दिलचस्प बातें सिनेमाघरों में रिलीज हुई रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की महात्वाकांक्षी फिल्म 'रामायण', रिलीज से पहल... यूरोप में बम की झूठी धमकियों से मचा हड़कंप, एक हफ्ते में दूसरी बार 12 से ज्यादा विमानों का बदला गया ...

एफिल टावर में बम की सूचना से पर्यटक घबराए बाद में निकली अफवाह

56

पेरिस। एफिल टावर में बम की सूचना मिली है, जिसके बाद अफरातफरी वाला माहौल हो गया। समाचार एजेंसी रायटर के अनुसार बम की सूचना के बाद पुलिस ने पूरा एफिल टावर परिसर पर्यटकों से खाली करा दिया है।

एफिल टावर दुनिया में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले पर्यटक क्षेत्रों में से एक है, वहां फ्रांस पुलिस को बम की सूचना मिली। उसके बाद सावधानी रखते हुए पूरे परिसर को खाली करवाया गया। अब अगले आदेश तक पर्यटकों के लिए एफिल टावर बंद ही रहेगा।

बम निरोधक दस्ता कर रहा जांच

जानकारी के अनुसार एफिल टावर के आसपास बम निरोधक दस्ता जांच कर रहा है। फ्रांस पुलिस के जवान आसपास के इलाकों में जाकर तलाशी ले रहे हैं।

1889 में बनकर हुआ था तैयार

फ्रांस का एफिल टावर दुनिया के उन चुनिंदा जगहों में से एक हैं, जहां लाखों पर्यटक आते हैं। एफिल टावर की उंचाई 324 मीटर है। एफिल टावर 1889 में बनकर तैयार हुआ था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.