Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

देवास के सोनकच्छ में आबकारी टीम पर पहाड़ी से फेंके पत्थर पुलिस को देखे भागे

76

देवास। सोनकच्छ जेल के पास स्थित ओढ़ कंजर डेरे पर हाथ भट्टी शराब निर्माण करने वालों पर कार्रवाई करने पहुंची आबकारी विभाग की टीम की घेराबंदी का ग्रामीणों ने प्रयास किया। कई लोगों ने पहाड़ी पर चढ़कर पथराव भी किया। आबकारी विभाग के अमले के साथ पुलिस बल देख बदमाश भाग खड़े हुए और मौके पर महिलाएं, वृद्ध व बच्चे ही रह गए। बाद में आबकारी विभाग की टीम ने बड़ी मात्रा में महुआ, कच्ची शराब जब्त कर नष्ट कर दिया। मामले में 8 प्रकरण भी बनाए गए हैं।

देवास जिले में आबकारी विभाग द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव-2023 को देखते हुए कार्रवाई कर रही है। इसी के तहत आबकारी विभाग द्वारा सोनकच्छ के संवेदनशील डेरे और पुष्पगिरी पहाड़ी के पास कार्रवाई की गई। जिसमें कुल 8 प्रकरण दर्ज किए गए। 95 लीटर हाथ भट्टी मदिरा तथा 4400 किलो ग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया। लाहन को विधिवत नष्ट किया गया। लाहन एवं मदिरा का मूल्य लगभग 4 लाख 59 हजार रुपये है। कार्रवाई के दौरान ग्रामीण आबकारी टीम की घेराबंदी कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस और आबकारी का बड़ा अमला होने के कारण आरोपित मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाए।

पहाड़ी से किया पथराव

कुछ समय पहले भी टीम इस गांव डेरे पर दबिश देने गई थी, लेकिन बड़ी संख्या में ग्रामीणों के आने के कारण टीम को मामूली कार्रवाई कर आना पड़ा था। इस बार कार्रवाई करने पहुंची टीम पर कई लोगों ने पहाड़ी पर चढ़कर पथराव किया। सहायक आयुक्त आबकारी राजनारायण सोनी ने बताया कि आबकारी विभाग ने पुलिस बल के साथ संयुक्त कार्यवाही की।

कार्रवाई के दौरान डेरे पर भौगोलिक परिस्थिति का लाभ उठाते हुए पहाड़ी के ऊपर से कार्रवाई को प्रभावित करने हेतु पथराव किया गया। लेकिन आबकारी विभाग और पुलिस के तालमेल ने इन परिस्थितियों के बावजूद भी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। पूर्व में भी आबकारी विभाग की एक्शन के दौरान पथराव और विवाद की स्थिति बनती रही है।

लगातार किया विरोध

आबकारी उपनिरीक्षक निधी शर्मा ने बताया कि कार्रवाई के दौरान डेरे के पुरुष पहाड़ी की ओर भाग निकले। डेरे के घरों में महिलाएं, वृद्ध और बच्चे ही रह गए थे। वे भी लगातार कार्रवाई का विरोध करते रहे। इस दौरान बड़ी मात्रा में कच्ची शराब को जमीन के अंदर गाड़े गए ड्रमों से निकालकर नष्ट कर दिया गया। इस बार टीम पूरी तैयारी के साथ कार्रवाई करने पहुंची थी, जिसके चलते बड़ी मात्रा में कच्ची शराब और महुआ नष्ट करने में सफलता मिली।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.