Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

लिव-इन पार्टनर को फिजिकल होने से इनकार करना पड़ा भारी, बौखलाए प्रेमी ने पेंचकस से इन अंगों पर कर दिया ताबड़तोड़ वार, फिर…

29

हरियाणा। साइबर सिटी गुरुग्राम के नाहरपुर रूपा इलाके से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां एक 28 साल की युवती को लिव-इन में रहना तब भारी पड़ा जब उसके ही पार्टनर ने उसे पेंचकस से जानलेवा हमला कर दिया। घटना गुरुवार शाम लगभग 4 बजे की बताई जा रही है। युवती अपने घर में थी, तभी यूपी का रहने वाला शिवम उसके घर पहुंचा और वो युवती पर शारीरिक संबंध बनाने का दवाब बनाने लगा। जब युवती ने विरोध किया तो युवक ने उसके गले और चहरे पर पेंचकस से ताबड़तोड़ हमले कर दिया।

पीड़िता की हालत गंभीर

पीड़िता को गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। एसीपी क्राइम का कहना है कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा-307, 323, 324 और 376 के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की तफ्तीश की जा रही है। महिला द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, वह अपने पति से अलग होकर गुरुग्राम में एक किराए के कमरे में रहती थी। वहीं, उसकी मुलाकात उत्तर प्रदेश के कन्नौज निवासी शिवम कुमार से हुई। महिला ने अपनी शिकायत में कहा, कि हमारे लिव-इन रिलेशन शुरू करने के तुरंत बाद, शिवम ने शादी के बहाने मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाए और हाल ही में मुझे पता चला कि शिवम शादीशुदा है।

एसीपी क्राइम वरुण दहिया ने  बताया कि आरोपी शिवम को गिरफ्तार कर लिया गया है। शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि शिवम और युवती एक साल से लिव-इन में रह रहे थे। दोनों यूपी के रहने वाले हैं। शिवम युवती को शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण करता था। पुलिस का कहना है कि पीड़िता को जब पता चला कि शिवम न केवल पहले से शादीशुदा है, बल्कि उसके दो बच्चे भी हैं, इसके बाद से उसने आरोपी से दूरी बना ली थी। वो नाहरपुर इलाके में किराए के कमरे में रहने लगी थी। यह बात आरोपी को नागवार गुजरी। इसके बाद वो युवती के ऊपर फिजिकल रिलेशन बनाने का दवाब बनाने लगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.