Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल... Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुना... Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार... State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में ... Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय... Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रव...

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से तबाही, सादे तरीके से मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस, CM सुक्खू ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग

45

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का कहर लगातार जारी है। हिमाचल के कई जिलों में भारी बारिश ने तबाही मचाई है। ब्यास नदी उफान पर है। कई घर तबाह हो चुके हैं। भारी बारिश और लैंडस्लाइड से हिमाचल में  पिछले 24 घंटों में 41 लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है। वही, उन्होंने लोगों से अपील की है कि इस बार स्वतंत्रता दिवस सादे तरीके से मनाया जाएगा। 15 अगस्त पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन नहीं किया जाएगा।

उधर, शिमला के समर हिल इलाके में एक शिव मंदिर और फागली इलाके में एक अन्य स्थान पर भूस्खलन हुआ और मलबे से नौ शवों को बाहर निकाला गया है। फागली इलाके में कई मकान मिट्टी में धंस गए। सोलन में बादल फटने से एक ही परिवार के सात सदस्यों की मौत हो गयी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सोलन जिले के जादोन गांव में रविवार रात को बादल फटने से दो मकान बह गए। हादसे में छह लोगों को बचा लिया गया जबकि सात अन्य की मौत हो गयी। सोलन के पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त हरनाम (38), कमल किशोर (35), हेमलता (34), राहुल (14), नेहा (12), गोलू (8) और रक्षा (12) के रूप में की गई है।

सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने बताया कि जिले की बलेरा पंचायत में एक झोंपड़ी के भूस्खलन की चपेट में आने से दो बच्चों की मौत हो गयी। उनमें से एक का शव बरामद कर लिया गया है। रामशहर तहसील के बनाल गांव में भूस्खलन में एक अन्य महिला की मौत हो गयी। हमीरपुर में उपायुक्त ने बताया कि जिले में मूसलाधार बारिश के कारण तीन लोगों की मौत हो गयी जबकि दो अन्य लापता हैं। उन्होंने जिले के सभी निवासियों से खराब मौसम के मद्देनजर खास एहतियात बरतने और अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचने की अपील की है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया शोक
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण हुए हादसों में अनेक लोगों की मृत्यु पर सोमवार को गहरा शोक व्यक्त किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। राष्ट्रपति भवन ने राष्ट्रपति मुर्मू के हवाले से एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया, ‘‘ हिमाचल प्रदेश में अतिवृष्टि के कारण हुए दुर्भाग्यपूर्ण हादसों में अनेक लोगों की मृत्यु के समाचार से मुझे बहुत दुख हुआ है।” राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘ मैं शोक-संतप्त परिवारों के प्रति गहन संवेदना व्यक्त करती हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।”

गृह मंत्री अमित शाह ने भी व्यक्त किया दुख
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन से लोगों की मौत पर सोमवार को दुख जताया और कहा कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के कर्मी स्थानीय प्रशासन के साथ राहत व बचाव कार्यों में जुटे हैं। शाह ने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स (पूर्ववर्ती ट्विटर)’ पर पोस्ट किया, ‘‘हिमाचल प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर भारी वर्षा और भूस्खलन से हुई जनहानि अत्यंत दुःखद है। एनडीआरएफ की टीम स्थानीय प्रशासन के साथ राहत व बचाव कार्यों में लगी हैं।” उन्होंने कहा, ‘‘शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर उन्हें यह दु:ख सहने की शक्ति दें। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.