Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...

मलेशिया जा रहे विमान में यात्री ने फैलाई दहशत, खतरनाक धमकी पर करवाई गई एमरजैंसी लैंडिंग

68

सिडनी: ऑस्ट्रेलिया से मलेशिया जा रहा वाणिज्यिक विमानन कंपनी का एक विमान आपात स्थिति के बाद सोमवार को वापस सिडनी लौट आया।  नाइन न्यूज की खबर के मुताबिक, मलेशिया विमानन कंपनी का विमान एमएच 122 सिडनी हवाईअड्डे से दोपहर एक बजकर 40 मिनट पर कुआलालंपुर के लिए आठ घंटे की उड़ान पर निकला था लेकिन तीन बजकर 47 मिनट पर वापस हवाईपट्टी पर उतर गया। खबर के मुताबिक, विमान में सवार होने का दावा कर रहे एक व्यक्ति ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर कहा कि एक व्यक्ति विमान के कर्मचारियों और यात्रियों को धमका रहा था।

खबर में बताया गया कि एक यात्री ने पिट्ठू (पीठ पर टांगा जाने वाला थैला) लिया हुआ था और वह विमान में विस्फोट की धमकी दे रहा था। चालक दल ने जब उसके पिट्ठू की जांच की तो उसके पास से कोई विस्फोटक बरामद नहीं हुआ। ऑस्ट्रेलियाई फेडरल पुलिस ने एक बयान में बताया कि उन्हें हवाईअड्डे पर एक आपात स्थिति की सूचना मिली थी लेकिन इस बारे में कोई अन्य विवरण नहीं दिया गया।

नाइन की खबर के अनुसार, विमान को कुछ घंटों बाद हवाईपट्टी के अंत में आपातकालीन वाहनों के साथ खड़ा कर दिया गया। इस बीच, सिडनी हवाईअड्डे ने एक बयान जारी कर बताया कि वे घटना के प्रबंधन में आपातकालीन एजेंसियों का समर्थन कर रहे हैं। हवाईअड्डे प्राधिकारियों ने बताया, ”हवाईअड्डा परिचालन में है और उड़ानें आ-जा रही हैं।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.