Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

मध्य प्रदेश में नौ जिलों के अभ्यर्थियों की अग्निवीर भर्ती रैली 20 अगस्त से

46

भोपाल। भोपाल सहित नौ जिलों के लिए अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन 20 अगस्त से किया जाएगा। इस दौरान अभ्यर्थियों को रात 11 बजे प्रवेश दिया जाएगा। रात एक बजे दौड़ लगवाई जाएगी। यह भर्ती रैली 26 अगस्त तक राजधानी के लाल परेड मैदान पर आयोजित की जाएगी।

सेना भर्ती कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश के नौ जिलों भोपाल, बैतूल, छिंदवाड़ा, हरदा, नर्मदापुरम, रायसेन, सीहोर और विदिशा के पुरुष अभ्यर्थियों की भर्ती होनी है। इसमें अग्निवीर जनरल ड्यूटी, तकनीकी, क्लर्क, स्टोर कीपर एवं ट्रेड्समैन के पदों पर भर्ती होगी।

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के सिपाही फार्मा और सिपाही तकनीकी, नर्सिंग सहायक एवं सिपाही तकनीकी, नर्सिंग सहायक पशु चिकित्सा की भी सेना भर्ती साथ में होगी।

सेना द्वारा अप्रैल 2023 में आनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा सीईई का आयोजन किया गया था। इस परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवार शारीरिक दक्षता सहित और अन्य भर्ती प्रक्रियाओं में भाग ले सकेंगे। रैली में भाग लेने वाले योग्य अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र उनके ई-मेल पर भेजा जा चुका है।

रैली में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र पर अंकित तिथि के एक दिन पहले विश्राम स्थल पर रात 11 बजे तक ही प्रवेश दिया जाएगा। साथ ही अभ्यर्थियों को प्रतिभागियों को एडमिट कार्ड एवं सभी दस्तावेज रैली अधिसूचना के अनुसार और आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर भी लेकर आना अनिवार्य है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.