Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

Jabalpur में आर्डनेंस फैक्ट्री के कर्मी की गर्भवती पत्नी ने किया फोन आफिस वालों ने नहीं दिया संदेश गर्भस्थ शिशु की मौत

36

जबलपुर। आर्डनेंस फैक्ट्री में रविवार को ओवर टाइम चला। इस दौरान एक विषय विशेष को लेकर अपनी नाराजगी जताने जमा हुए वर्क्स कमेटी और चार्जमैन एसोसिएशन के सदस्य आपस में ही उलझ गए। बताया जाता है कि इस दौरान एक वर्क्स कमेटी मेंबर ने एक चार्जमैन को जूता लेकर खदेड़ दिया। इसके बाद वर्क्स कमेटी और चार्जमैन एसोसिएशन आमने-सामने आ गए। सूत्रों के अनुसार मामले को शांत कराने जीएम एमएन हालदार को दखल करना पड़ा।

गर्भवती पत्नी की तबीयत खराब है, यह संदेश कर्मी तक नहीं पहुंच पाया

दो दिन पहले ए-5 सेेक्शन में कार्यरत राकेश कुमार नामक एक वर्क्समैन के घर से एक काल आई थी। इसमें संदेश रहा कि उसकी गर्भवती पत्नी की तबीयत खराब है, लेकिन यह संदेश उस तक नहीं पहुंच पाया। नतीजतन जब वह घर पहुंचा तो उसकी पत्नी अचेत अवस्था में पड़ी हुई थी और उसके गर्भस्थ शिशु की मौत हाे चुकी थी। इस लापरवाही के विरोध में रविवार को ओवर टाइम के दौरान वर्क्स कमेटी मेंबर और चार्जमैन एसोसिएशन के सदस्य अपना विरोध प्रकट करने ए-5 सेक्शन में एकत्र हुए। इसी दौरान किसी बात को लेकर वर्क्स कमेटी मेंबर संजीव सिंह से मनोज भार्गव नामक चार्जमैन की बहस होने लगी।

तैश में आए वर्क्स कमेटी मेंबर संजीव सिंह ने मनोज भार्गव को गाली दी

सूत्रों के मुताबिक इसके बाद तैश में आए वर्क्स कमेटी मेंबर संजीव सिंह ने मनोज भार्गव को गाली देते हुए जूता उतारकर खदेड़ दिया। इसके चलते पल भर में मामला पलट गया। वर्क्स कमेटी और चार्जमैन एसोसिएशन आमने-सामने आ गए। मामला बढ़ने लगा तो उसे शांत कराने स्वयं महाप्रबंधक एमएन हालदार मौके पर पहुंचे और उन्होंने दोनों पक्षों का समझाइश देकर विवाद को समाप्त कराया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.