Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...

उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने इन 6 जिलो में जारी किया रेड अलर्ट

26

देहरादून: उत्तराखंड में विभिन्न स्थानों पर जारी बारिश के बीच मौसम विभाग ने उत्तराखंड के छह जिलों में रविवार और सोमवार के लिए वर्षा के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर लगातार हो रही बारिश के कारण सड़कों के बंद होने और खुलने का सिलसिला जारी रहा और सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ। मौसम विभाग ने रेड अलर्ट के दौरान कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश तथा गर्जन के साथ बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर की चेतावनी दी है।

देहरादून तथा चंपावत में स्कूल बंद रखने का आदेश 
विभाग की चेतावनी के मद्देनजर सरकार ने संबंधित जिलों के जिलाधिकारियों एवं राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) को 24 घंटे अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया है ताकि किसी आपदा की स्थिति में तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों को मदद पहुंचाई जा सके। देहरादून मौसम केंद्र द्वारा जारी ताजा पूर्वानुमान में टिहरी, देहरादून, पौड़ी, चंपावत, नैनीताल और उधमसिंह नगर जिलों में बारिश का रेड अलर्ट तथा हरिद्वार जिले के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। रेड अलर्ट को देखते हुए देहरादून तथा चंपावत के जिलाधिकारियों ने सोमवार को कक्षा एक से 12 तक के स्कूलों को बंद रखने के आदेश दिए हैं।

भूस्खलन के कारण यातायात हुआ अवरूद्ध 
अधिकारियों ने बताया कि लगातार बारिश के कारण राष्ट्रीय राजमार्गों सहित अन्य सड़कों पर भूस्खलन के कारण यातायात अवरूद्ध हो गया जिससे लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई। उन्होंने बताया कि ऋषिकेश-चंबा राष्ट्रीय राजमार्ग टिहरी में कुंजापुरी बगड़धार के समीप भूस्खलन के कारण यातायात के लिए बाधित हो गया जबकि ऋषिकेश-देवप्रयाग-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग कोडियाला में साखणीधार में बड़े वाहनों के लिए बंद है। उन्होंने बताया कि अतिवृष्टि के कारण प्रदेश में सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है और इस साल अतिवृष्टि के कारण प्रदेश में भूस्खलन, बाढ़ और बादल फटने जैसी प्राकृतिक आपदाओं में जान-माल का भी नुकसान हुआ है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.