Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

‘SDM साहब भीख दे दीजिए’, बेटी की शादी में नहीं मिली अनुदान राशि, कटोरा लेकर पहुंच गया तहसील

55

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में लेखपाल के भ्रष्टाचार से परेशान होकर एक फरियादी कटोरा लेकर SDM के पास न्याय गुहार लगाने पहुंच गया. फरियादी ने तहसील पहुंचकर कटोरे के साथ भीख मांगकर न्याय की गुहार लगाई. दरअसल, बीसलपुर तहसील इलाके के नगीपुर अखौला गांव निवासी बादाम सिंह ने आय प्रमाण पत्र अप्लाई किया था, लेकिन हल्का लेखपाल ललित ने आय से अधिक आय प्रमाण पत्र जारी कर दिया, जिसकी वजह से बादाम सिंह अपनी बेटी की शादी में अनुदान की राशि नहीं ले सका.

फरियादी बादाम सिंह लेखपाल के कारनामे के खिलाफ लगातार अधिकारियों के चक्कर काटता रहा, लेकिन अधिकारियों ने उसकी एक नहीं सुनी, जिसके बाद थक हार कर बीते सोमवार को फरियादी बादाम सिंह कटोरा लेकर अनोखे अंदाज में न्याय की भीख मांगने SDM ऑफिस पहुंच गया और लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. उधर, SDM के सामने फरियादी का कटोरे के साथ फोटो सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रहा है.

बनवाया था आय प्रमाण पत्र

फरियादी बादाम सिंह ने आय प्रमाण पत्र आवेदन किया था, लेकिन हल्का लेखपाल ने आय से अधिक की रिपोर्ट लगाकर आय प्रमाण पत्र जारी कर दिया, जिसके कारण बादाम सिंह की बेटी की शादी में अनुदान की राशि नहीं मिल सकी. लेखपाल के इस कारनामे की शिकायत बादाम सिंह ने कई बार अफसर से की, लेकिन अफसर ने नजरअंदाज कर दिया, जिसके बाद बादाम सिंह ने हाथ में कटोरा लेकर भीख मांगकर SDM से न्याय की गुहार लगाई.

SDM के सामने कटोरा लेकर मांगी भीख

उधर, सिस्टम से परेशान फरियादी बादाम सिंह लगातार लेखपाल की शिकायत की. बावजूद इसके न तो लेखपाल पर कार्रवाई हुई और न ही बादाम सिंह का आय प्रमाण पत्र सही हो सका, जिसके बाद थक हार कर बादाम सिंह SDM से शिकायत के लिए तहसील परिसर में पहुंच गया और पहले तो पूरे तहसील में कटोरा लेकर घूमता रहा. इसके बाद SDM के सामने कटोरे से भीख मांगकर न्याय की गुहार लगाई.

आरोपी लेखपाल को किया गया सस्पेंड

SDM साहब के कुर्सी पर बैठने और फरियादी का कटोरे के साथ न्याय की गुहार लगाने का फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. उधर, फरियादी की फोटो वायरल होने के बाद तहसील के अफसरों की खूब फजीहत हुई, जिसके बाद DM संजय कुमार सिंह के निर्देशन पर SDM ने आनन-फानन में लेखपाल को निलंबित कर दिया और लेखपाल के आरोपों की जांच तहसीलदार को सौंप दी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.