Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली मेट्रो की खास तैयारी: सुबह 4 बजे से शुरू होंगी ट्रेनें, रक्षा मंत्रालय ने ... मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आगर में भव्य कलश यात्रा में की वर्चुअल सहभागिता, भगवान गौतम बुद्ध की पावन जन्मस्थली लुंबिनी, 563 ईसा पूर्व रानी मायादेवी ने शाल वृक्ष के नीचे दिया था... भारत के रणनीतिक 'चिकन नेक' गलियारे में बिछेगी चौथी रेल लाइन, पूर्वोत्तर सीमा रेलवे को मिली बड़ी मंजू... महाराष्ट्र राजनीति में हलचल: देर रात वर्षा बंगले पर मिले शिंदे और फडणवीस, रायगढ़ पालक मंत्री और महाम... बागपत में सनसनीखेज डबल मर्डर: 20 दिन से लापता दो दोस्तों के शव मंदिर की धूनी के नीचे दफन मिले, फरार ... भोपाल के बोट क्लब में दिखा अद्भुत नजारा: देश में पहली बार तालाब के बीच बना 'फ्लोटिंग तिरंगा', सीएम म... हरिद्वार में कांवड़ मेले के समापन के बाद महा-सफाई अभियान, घाटों और सड़कों से हटाया जा रहा 7000 मीट्र... राज्यसभा से पास हुआ 'खान और खनिज (विकास एवं नियमन) संशोधन विधेयक 2026', खनिज भूमि पर केंद्रीय नियंत्... पंजाब कांग्रेस में गहराया अंदरूनी संकट, पूर्व सीएम चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग के बीच शुरू ह...

प्रफुल्ल पटेल बोले- उन्हें मुख्यमंत्री बनने का मिलेगा अवसर

42

मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी नेता प्रफुल्ल पटेल ने गुरुवार को दावा किया कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार एक लोकप्रिय और दिग्गज नेता हैं और उन्हें मुख्यमंत्री बनने का अवसर मिलेगा।

नागपुर में पत्रकारों के सवालों पर प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि, “पद (मुख्यमंत्री का) खाली नहीं है तो फिर क्यों इस बारे में बात करें।”

हाल ही में राकांपा में दो फाड़ की स्थिति उत्पन्न हुई और अजित पवार अपने चाचा शरद पवार से अलग होकर एकनाथ शिंदे सरकार को 2 जुलाई को अपना समर्थन दे दिया। जिसके बाद अजित पवार को शिंदे सरकार में उपमुख्यमंत्री का पद प्राप्त हुआ और प्रफुल्ल पटेल अजित पवार गुट के ही नेता हैं।

क्या कुछ बोले प्रफुल्ल पटेल

प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि अजित पवार एक लोकप्रिय और दिग्गज नेता हैं। वह कई वर्षों से हमारी पार्टी का नेतृत्व कर रहे हैं, जो काम करते हैं उन्हें आज, कल या परसों मौका मिलता है। कई लोगों को मौका मिला है। अजित दादा को भी आज नहीं तो कल या भविष्य में कभी भी मौका मिलेगा। हम उस दिशा में काम करेंगे।

कांग्रेस नेता ने किया था बड़ा दावा

कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चह्वाण ने हाल ही में दावा किया कि राकांपा नेता अजित पवार को 10 अगस्त को एकनाथ शिंदे की जगह मुख्यमंत्री नियुक्त किया जाएगा। जिसके बाद अटकलें तेज हो गईं और प्रफुल्ल पटेल से इन्हीं अटकलों को लेकर पत्रकारों ने सवाल किया और उन्होंने कहा कि पद खाली नहीं है तो फिर क्यों इस बारे में बात करें।

उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को पृथ्वीराज चह्वाण के दावे को खारित कर दिया था। उन्होंने कहा था कि एकनाथ शिंदे ही मुख्यमंत्री बने रहेंगे और राज्य में कोई परिवर्तन नहीं होगा।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.