Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

इंदौर के सियागंज से व्यापारियों के चार करोड़ रुपये लेकर भागा दलाल चौराहे पर लगे पोस्टर

63

इंदौर। मध्य प्रदेश के सबसे बड़े थोक किराना बाजार सियागंज में चौराहों और खंबों पर एक कारोबारी की तलाश के लिए पोस्टर टांग दिए गए हैं। करीब 100 साल पुराने इस बाजार के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है। किराना दलाल गोपाल पुरोहित की तलाश के लिए व्यापारी एसोसिएशन ने यह पोस्टर टांगे हैं। यह दलाल व्यापारियों के कम से कम चार करोड़ रुपये हजम कर भागा है। हैरानी यह कि चौराहों पर भले ही पोस्टर लग गए, लेकिन मामले में अब तक एफआइआर नहीं लिखवाई गई है।

सियागंज में बीते पांच वर्षों से कारोबार कर रहे गोपाल पुरोहित की तलाश के लिए व्यापारी संघ के नाम से ऐसे पोस्टर टांगे गए हैं। मंगलवार से दलाल के अचानक गायब होने की खबर बाजार में फैली और शुक्रवार दोपहर बाद ये पोस्टर टांग दिए गए। इससे पहले दलाल पुरोहित के एयरपोर्ट क्षेत्र स्थित घर पर जाकर भी व्यापारियों ने तफ्तीश की।

शिकायत के लिए कई व्यापारी नहीं आ रहे सामने

व्यापारियों के अनुसार, शकर-तेल व अन्य किराना वस्तुओं में दलाली का काम करने वाले गोपाल पुरोहित ने सियागंज व्यापारी एसोसिएशन के पदाधिकारियों के रुपये भी डकार लिए। कई व्यापारी तो इसलिए भी सामने नहीं आ रहे हैं कि लेन-देन पक्के बिलों के बजाय पर्चियों पर किया है। ऐसे में हेराफेरी का आंकड़ा और भी बढ़ा हो सकता है। दरअसल, कई व्यापारियों का माल लेकर उसे बाले-बाले बेचकर दलाल ने रुपया अपनी जेब में रख लिया और फरार हो गया।

दलालों पर हो सख्ती

सियागंज में दलाल द्वारा रुपये डकारने का बीते कुछ वर्षों में यह चौथा-पांचवां मामला है। सियागंज में दलाल एसोसिएशन भी बनी है। बताया जा रहा है कि गबन कर भागने वाला आरोपित दलाल एसोसिशन का पदाधिकारी भी था। सोमवार को मामले में व्यापारी एसोसिएशन बैठक बुलाने की तैयारी कर रहा है। चर्चा है कि दलाल एसोसिएशन ऐसे मामले पर न तो नियंत्रण कर पा रहा है, न भागने वाले का सुराग ढूंढ पा रहा है। लिहाजा आने वाले समय में दलालों के कामकाज के लिए नए नियम तय किए जा सकते हैं। सियागंज में 275 दलाल ऐसे हैं जो एसोसिएशन में रजिस्टर्ड हैं, जबकि 100 दलाल ऐसे है जो बिना पंजीकरण भी काम कर रहे हैं।

शिकायत कर दी है

मेरी शकर की गाड़ियों के रुपये भी इस दलाल से लेना हैं। दलाल का व्यवहार ऐसा था कि आसानी से व्यापारियों ने भरोसा कर लिया। मामले में पुलिस अधिकारियों से मिले हैं और लिखित शिकायत की है। सही है कि कई व्यापारी शिकायत के लिए सामने नहीं आ रहे। पहले भी ऐसे मामले हो चुके हैं। एसोसिएशन सख्त नियम बनाने की तैयारी कर रहा है। पता बताने वाले को एक लाख रुपये का इनाम भी दिया जाएगा। -रमेश खंडेलवाल, अध्यक्ष दि सियागंज होलसेल किराना मर्चेंट एसोसिएशन

व्यापारी ध्यान रखें

उन्हीं दलालों को पंजीकृत किया जाता है जिसकी दो व्यापारी गारंटी देते हैं। व्यापारियों को भी ध्यान रखकर उधार और बकाया पर काम करना चाहिए। ज्यादा दिन रुपये बकाया रहते हैं तो कई लोगों से इकट्टा कर भागने का मौका मिल जाता है। हम दलाल की तलाश कर रहे हैं। -मनीष बिसानी, अध्यक्ष सियागंज किराना बाजार दलाल एसोसिएशन

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.