Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर का 10 हजार नौकरियों का बड़ा ऐलान, बिहार के सियासी गलियारों में मचा हड़...

लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग ने उच्चतम बोली लगाने वाले के पक्ष में रखा था प्रस्ताव CM ने कहा- दोबारा प्रक्रिया करें

38

भोपाल। भोपाल के सर्वाधिक महंगे व्यावसायिक क्षेत्र महाराणा प्रताप नगर स्थित पांच हजार 130 वर्गमीटर के भूखंड की नीलामी के लिए फिर से प्रक्रिया की जाएगी। लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग ने मेसर्स ड्रीम सिटी इंटरनेशनल की बोली 72 करोड़ 27 लाख 555 रुपये में भूखंड देने का प्रस्ताव दिया था, जिसे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लौटा दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रक्रिया को फिर से किया जाए।

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि भूखंड बेचने के लिए 70.79 करोड़ रुपये आधार मूल्य के साथ 19 जून 2023 को निविदा आमंत्रित की थी। एक निविदाकार की निविदा प्राप्त हुई, जो आरक्षित मूल्य से अधिक थी। वित्त विभाग ने अभिमत दिया कि पहले भी एकल निविदा आने के कारण कार्यपालिक समिति ने निविदा निरस्त की थी।

परिसंपत्ति पर अतिक्रमण और अनाधिकृत पार्किंग पर रोक लगाने के लिए विभाग ने बाउंड्री वाल का निर्माण कार्य भी पूरा कर दिया है, इसलिए फिर से निविदा आमंत्रित समिति की अनुशंसा के अनुसार कैबिनट से आदेश प्राप्त कर लिया जाए।

मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

विभाग ने बताया कि इस भूखंड को लेकर तीसरी बार निविदा आमंत्रित हुई है। आधार मूल्य का निर्धारण व्यावसायिक भूखंड के सौ प्रतिशत के मान से किया है, इसलिए फिर से निविदा आमंत्रित करने की आवश्यकता नहीं है। कैबिनेट में प्रकरण प्रस्तुत होने पर मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि फिर से प्रक्रिया कर ली जाए।

स्वास्थ्य सेवाओं के लिए पांच हजार 664 पदों की स्वीकृति

कैबिनेट ने सात जिला चिकित्सालय, 21 सिविल अस्पताल, 49 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, 73 नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और 113 नवीन उप स्वास्थ्य केंद्रों के लिए पांच हजार 664 पदों की स्वीकृति दे दी। इन पर नियुक्ति दो वर्षों में की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.