Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...

तलाक के 12 साल बाद हाईकोर्ट में बोला दंपती साथ रहना चाहते हैं

46

ग्वालियर। तलाक के 12 साल बाद हाईकोर्ट पहुंची दंपती अब साथ रहना चाहते है। गुरुवार को हाईकोर्ट की युगलपीठ के समक्ष पेश होकर पति-पत्नी ने कहा कि काफी वक्त एक दूसरे के बिना रह लिए हैं अब अपने 17 साल के बेटे को भी एक बेहतर जीवन देने के साथ खुद भी बेहतर जीवन जीना चाहते हैं। उनको अब एक दूसरे के साथ ही रहकर दाम्पत्य जीवन बिताना है, इसलिए उनकी तलाक की सर्टिफाइड डिग्री वापस की जाए और उन्हें एक दूसरे के साथ रहने की अनुमति दी जाए। हाईकोर्ट इस मामले में 14 अगस्त को आगे की सुनवाई करेगा। बता दें कि दंपती की शादी वर्ष 2006 में हुई थी। दोनों का वैवाहिक जीवन 2010 तक अच्छा चला, इस बीच उन्हें एक बेटा भी हुआ, लेकिन फिर दोनों के बीच अनबन शुरू हो गई और 2012 में तलाक ले लिया। धीरे-धीरे बच्चा भी बड़ा हुआ, वक्त बीता तो दोनों का हृदय परिवर्तन हुअा। अब दोनों अपने बेटे काे अच्छा माहौल देने के लिए साथ रहना चाहते हैं जिसके लिए उन्होंने हाईकोर्ट में अपील की है।

युवक को अर्धनग्न कर पीटा

ग्वालियर में पांच युवकों ने एक युवक को अर्धनग्न कर जमकर मारपीट की। इस घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर बहु प्रसारित हुआ है। यह वीडियो महाराजपुरा इलाके का बताया गया है। पुलिस अधिकारियों तक भी वीडियो पहुंचा है, जिसकी तस्दीक पुलिस कर रही है। इंटरनेट मीडिया पर लगातार दूसरे दिन मारपीट का एक वीडियो बहु प्रसारित हो रहा है। इससे पहले कंप थाना परिसर में दो पक्ष में मारपीट का वीडियो बीते रोज इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ था। गुरूवार को एक और वीडियो सामने आया, जिसमें एक युवक को अर्धनग्न अवस्था में बेरहमी से पीटा जा रहा है। युवक को पांच गुंडे बेल्ट, लात से जमकर पीट रहे हैं। मारपीट कर रहे युवक पीटते वक्त किसी वीडियो डालने का जिक्र कर रहे है। साथ ही जिस युवक को पीट रहे हैं, उसे वीडियो डिलीट करने की बोल रहे है। यह वीडियो विक्रमपुर गांव का बताया जा रहा है। इस वीडियो की पुष्टि नईदुनिया नहीं करता।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.