Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ganga-Yamuna Expressway Link: यमुना एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा गंगा एक्सप्रेसवे, 16 गांवों की 740 एकड़ ज... Bilaspur Crime News: बिलासपुर में सराफा कारोबारी से बड़ी उठाईगिरी, बाइक सवार तीन लुटेरों ने दिनदहाड़... Devi Ahilyabai Holkar Airport News: इंदौर एयरपोर्ट का होगा कायाकल्प: 1 करोड़ यात्री क्षमता के लिए अप... Railway News Update: होली पर कंफर्म टिकट की टेंशन खत्म! रेलवे ने चलाई फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, आज से... Gwalior News Update: सवर्ण समाज का ग्वालियर में शक्ति प्रदर्शन: आरक्षण और UGC के मुद्दों पर लामबंद ह... Shocking Incident: 5 दिनों तक मां की लाश के साथ रहा परिवार, पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो मंजर देख रह गई ... भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा प्रोजेक्ट! 2600 करोड़ की सड़क बनने से पहले ही धंसी, ओवरब्रिज की दीवारों पर आ... त्योहारों पर 'मौत' का सामान! गंदगी में बन रहे थे 1600 किलो गुलाब जामुन, प्रशासन की छापेमारी से मिलाव... Gwalior Board Exam 2026: ग्वालियर में 150 छात्रों को दिए गए गलत पेपर, परीक्षा केंद्र पर 2 घंटे तक चल... MP Road Accident News: मध्य प्रदेश में भीषण सड़क हादसा: नेशनल हाईवे 719 पर बस और वैन की जोरदार भिड़ं...

छत्तीसगढ़ कांग्रेस को बड़ा झटका, विश्व आदिवासी दिवस पर वरिष्ठ नेता अरविंद नेताम ने पार्टी से दिया इस्तीफा

31

रायपुर: कांग्रेस के वरिष्ठ आदिवासी नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद नेताम ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा AICC और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को भेजा है। अरविंद नेताम सर्व आदिवासी समाज के संरक्षक हैं। वे इंदिरा गांधी और नरसिम्हा राव की सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं माना जा रहा है कि चुनाव के पहले अरविंद नेताम का यह इस्तीफ़ा कांग्रेस और आदिवासियों के बीच बड़ी खलल पैदा कर  सकता है। अरविंद नेताम ने इस्तीफ़े के लिए विश्य आदिवासी का दिन चुना। 9 अगस्त को राजधानी रायपुर में अरविंद नेताम के नेतृव में प्रदेश भर से आदिवासियों ने रैली की विश्वआदिवासी दिवस मनाया अब अरविंद नेताम का इस्तीफ़ा सामने आने के बाद कांग्रेस को बड़ा झटका माना जा रहा है।

आपको बता दे कि अरविंद नेताम के कांग्रेस से इस्तीफा दिए जाने की अटकलें बीते 2 दिनों से लगाई जा रही थी, जिस पर अब मुहर लग गई है। बता दें कि भानुप्रतापपुर उपचुनाव में उन्होंने खुलकर आदिवासी समाज के प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार किया था, जिस वजह से कांग्रेस ने उन्हें कारण बताओ नोटिस भी जारी किया था। नेताम ने कहा कि उन्होंने इसका जवाब एक हफ्ते के अंदर ही दे गिया था, लेकिन 6 महीने बीत जाने के बाद भी पार्टी ने उन्हें अपना फैसला नहीं बताया है। उन्होंने कहा था कि पार्टी में रखना है या बाहर करना है, ये निर्णय कांग्रेस ने अब तक नहीं लिया है।

इससे पहले भी दे चुके है कांग्रेस से इस्तीफ़ा

येसा नहीं है कि अरविंद नेताम ने पहली बार कांग्रेस से इस्तीफ़ा दिया । पहली बार 1996 में उन्हेंने कांग्रेस से  इस्तीफ़ा दिया था और 5 वर्ष पूर्व तत्कालीन अध्यक्ष राहुल गांधी के आह्वान पर कांग्रेस में वापस आकर फिर से पार्टी में शामिल हो गए थे।

अरविंद नेताम के इस्तीफ़े के बाद पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस पर कसा तंज

अरविंद नेताम के कांग्रेस छोड़ने पर भाजपा केदार कश्यप ने कहा कि इस घटना ने कांग्रेस का आदिवासी विरोधी चेहरा उजागर कर दिया है। कांग्रेस ने आदिवासी समाज के साथ धोखा किया। दिग्गज आदिवासी नेता अरविंद नेताम का कांग्रेस पार्टी छोड़ना इसका प्रमाण है। इनकी नीतियां आदिवासी विरोधी हैं। कांग्रेस राज में आदिवासियों से शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार नौकरी का अधिकार छीना गया चुनाव से पहले अरविंद नेताम का जाना यही संदेश देता है। बड़े आदिवासी नेता का कांग्रेस छोड़ना कांग्रेस के आदिवासी विरोधी चेहरे का पर्दाफाश करता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.